फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE India Vs England Fifth Test in Chennai Day two

IndVsEng: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी भी इंग्लैंड से 417 रन पीछे

Sun, 18 Dec 2016 09:33 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
LIVE India Vs England Fifth Test in Chennai Day two
मोइन अली - फोटो : espncricinfo

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 477 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने पार्थिव पटेल और के एल राहुल की जोड़ी उतरी। मुंबई टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले मुरली विजय फील्डिंग करते हुए घायल हो गए। इस कारण वो पारी की शुरुआत करने नहीं आए। पार्थिव और राहुल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए हैं।  पार्थिव 27 और राहुल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

विज्ञापन

LIVE SCORECARD
मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा। इंग्लैंड पहले सत्र में तीन विकेट खोकर 68 रन बना सका। लेकिन दूसरे सत्र में आदिल रशीद और अपना पहला टेस्ट खेल रहे डॉसन ने 108 रन की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया और पहली पारी के स्कोर को 400 रन के पार ले गए। इस दौरान आदिल रशीद ने 143 गेंदों में  टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। 60 रन बनाने के बाद आदिल राशिद उमेश यादव का दूसरा शिकार बने। आदिल उमेश की गेंद पर पार्थिव को कैच दे बैठे।
विज्ञापन


राशिद के आउट होने के बाद डेब्यु टेस्ट खेल रहे लियम डॉसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लॉसन ने 121 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। डॉसन के साथ बल्लेबाजी कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड आउट होकर पवेलियन लौट गए।  चायकाल के बाद इंग्लैंड की पूरी टीम 477 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहला टेस्ट खेल रहे  डॉसन 66 रन बनाकर नाबाद रहे। बॉल 12 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह इंग्लैंड पूरी तरह धराशाई हो गई। भारत की ओर से जडेजा ने 3, इशांत और उमेश ने 2-2 और अश्विन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने दिन के पहले ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। अश्विन ने स्ट्रोक्स को पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटा दिया वह केवल 6 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर भी ज्यादा देर तक पहले दिन शतक जड़ने वाले मोइन अली का साथ नहीं दे सके। वह इशांत शर्मा की गेंद पर 5 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।


इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद पहले दिन शतक बनाने वाले  मोइन अली 146 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच दे बैठे। इस तरह इंग्लैंड को दिन का तीसरा और कुल 7वां झटका लगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed