फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 5

IndVsEng: भारत ने जीता विशाखापट्टनम टेस्ट, 1-0 से आगे

Mon, 21 Nov 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 5
अश्विन - फोटो : getty

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए इंग्लैंड को 318 रन और बनाने थे, लेकिन कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। पूरी इंग्लिश टीम 158 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में कोई मौका नहीं दिया। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा  और जयंत यादव ने 3-3 और अश्विन ने 2 विकेट हासिल किया। वहींं शमी ने 2 इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा।

विज्ञापन


पांचवें दिन की शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने अंग्रेजों की कमर तोड़कर रख दी। लंच से पहले गेंदबाजों ने मजह 55 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस लौटा दिया था। जीत के लिए लंच के बाद भारत को 3 विकेट की आवश्यक्ता थी। जयंत यादव ने अपने एक ओवर में लगातार दो विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन


 पांचवें दिन 87 रन पर 2 विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने  बेन डकेट के रूप में दिन का पहला विकेट गंवाया। खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद तो मानो विकेट की झड़ी सी लग गई।  वह अश्विन का शिकार बने। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने मोइन अली को कोहली के हाथों कैच करवा दिया। अली केवल 2 रन बना सके। राजकोट टेस्ट में शतक लगाने वाले बेन स्टोक्स का जादू भी नहीं चला। वह केवल 5 रन बना सके। जयंत यादव की एक गेंद को वह समझ नहीं सके।  गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। इसके बाद संघर्ष करते दिख रहे जो रूट भी 25 बनाकर शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। यह इंग्लिश टीम का छठवां विकेट था। इसके बाद इंग्लैंड की मैच बचाने की आखिरी आशा भी खत्म हो गई। इसके बाद आए आदिल रशीद भी 4 रन बनाकर शमी का शिकार बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें दिन इंग्लैंड ने लंच तक 142 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। 
SCORECARD

मैच के चौथे दिन  कैप्टन कुक और हसीब हमीद की प्रारंभिक जोड़ी मैदान पर आई और दोनों ने पारी की शुरुआत धीमे लेकिन सधे हुए अंदाज में की। इंग्लैंड ने पारी के 51वें ओवर में हमीद के रूप में पहला विकेट गंवाया। हमीद ने 144 गेंद में 25 रन बनाए। जब हमीद आउट हुए तब तक इंग्लैंड ने 75 रन बना लिए थे। हमीद और कुक ने 302 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। अश्विन की एक नीची रही गेंद पर हमीद एलबीडब्ल्यू हो गए। इस दौरान कुक ने 172 गेंदों में करियर का 53वां अर्धशतक जड़ा। इसके बाद पारी के 60वें ओवर में जड़ेजा की एक गेंद को कुक समझ नहीं सके और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। कुक ने 184 गेंदों में 54रन बनाए।  कुक के आउट होते ही चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। 
खेल समाप्त होते तक इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे। जो रूट 5 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed