{"_id":"597c87e14f1c1b334b8b4627","slug":"kaif-defended-by-muslim-clerics-after-being-trolled-for-playing-chess-with-son","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटे के साथ शतरंज खेलने पर कैफ हुए ट्रोल, मौलानाओं ने किया बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटे के साथ शतरंज खेलने पर कैफ हुए ट्रोल, मौलानाओं ने किया बचाव
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ आजकल किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके सुर्खियों में रहने का कारण सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट हैं। जिनके कारण वो बेवजह ट्रोल रहते हैं आम तौर पर उनकी गतिविधियों को गैर इस्लामिक करार दिया जाता है। एक बार फिर वो सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं।
इस बार कैफ अपने बेटे के साथ शतरंज खेलते हुए फेसबुक पर तस्वीर साझा की तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन्होंने तस्वीर का कैप्शन दिया शतरंज के खिलाड़ी। आजकल किसी को भी उसके धर्म के लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। कैफ ने जब ये तस्वीर शेयर की तो लोगों ने कई तरह के कमेंट करने शुरू किए।
विज्ञापन
लोगों ने कहा, शतरंज खेलना इस्लाम में हराम है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं शतरंज का अच्छा खिलाड़ी था। लेकिन जब मुझे पता चला कि शतरंज खेलना हराम है उसके बाद मैंने हमेशा के लिए शतरंज से तौबा कर ली।
लेकिन इस विवाद के बाद इस्लामिक मौलवियों ने बचाव किया है। इमाम साजिद रशीदी ने कहा, जो लोग कैफ पर गैर इस्लामिक होने का आरोप लगा रहे हैं वो गलत हैं। उन्होंने कहा चेस खेलने में कोई बुराई नहीं है बशर्ते उसमें किसी तरह का जुआ न शामिल हो। जो लोग आरोप लगा रहे हैं वो गलत हैं वो अपने बेटे के साथ खेल रहे हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।
उन्होंने ये भी कहा, मोहम्मद शमी और इरफान पठान के मामले से ये बिलकुल अलग है। उन -दोनों ने अपनी-अपनी पत्नियों की तस्वीर फेस बुक पर साझा की थे वो गैर इस्लामिक है।
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। वह आखिरी बार उस वक्त ट्रोल हुए थे जब उन्होंने ट्विटर पर सूर्य नमस्कार करते हुए तस्वीरें साझा की थीं।