फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 27 Live Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore

KKRvsRCB : आरसीबी की शर्मनाक हार, पचास रन भी नहीं हुए पार

Mon, 24 Apr 2017 07:37 PM IST
amarujala.com, Presented By : नवीन चौहान
amarujala.com, Presented By : नवीन चौहान Updated Mon, 24 Apr 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 27 Live Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web

कोलकाता पर जीत हासिल करने के लिए 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी के बल्लेबाजों ने कोलकाता की पेस बैटरी के सामने घुटने टेक दिए। बैंगलोर की पूरी टीम 9.4 ओवर में केवल 49 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कोलकाता के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन करते हुए केवल 131 रन बनाए थे तब ऐसा लग रहा था कि आरसीबी आसानी से मैच में जीत हासिल कर लेगी। 

विज्ञापन

SCORECARD 
आरसीबी ने पहले ही ओवर में विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। विराट खाता भी नहीं खोल पाए। आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज 2 अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 9 रन बनाकर केदार जाधव बैंगलोर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 
विज्ञापन


कोलकाता की पेस बैटरी ने बैंगलोर को उबरने का मौका नहीं दिया। कल्टर नाइल ने बैंगलोर के बल्लेबाजी को पूरी तहस नहस कर दिया। नाइल ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं क्रिस वोक्स और ग्रैंडहोम ने 6 और 4 रन खर्च कर 3-3 विकेट हासिल किए। उमेश यादव को केवल 1 विकेट हासिल हुआ। कल्टर नाइल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


132 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलोर को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। विराट कोहली पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। विराट कल्टर नाइल की गेंद पर स्लिप में मनीष पांडे ने लपक लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मनदीप सिंह को उमेश यादव ने 1 रन पर मनीष पांडे के हाथों ही कैच करवा दिया। मनदीप के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे एबी डिविलियर्स ने दो चौके जड़े लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में एबी विकेटकीपर उथप्पा को कैच दे बैठ।

तीसरे ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद बैंगलोर बैकफुट पर आ गई। कोलकाता के गेंदबाज लगतार आरसीबी के बल्लेबाजों पर दबाव डालते रहे इसका फायदा कोलकाता को एक बार फिर मिला। केदार जाधव कल्टर नाइल की गेंद पर लपक लिए गए। केदार केवल 9 रन बना सके।   फिलहाल बैंगलोर ने 9.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में वोक्स ने बैंगलोर को दो झटके दिए। पहले उन्होंने गेल को पवेलियन भेजा इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी भी उनकी गेंद पर विकेट कीपर उथप्पा को कैच दे बैठे। इसके बाद आठवें नौवें ओवर में भी आरसीबी ने विकेट गंवाया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने पारी की बेहतरीन शुरुआत की। गंभीर और नरेन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 48 रन बना लिए थे। कोलकाता को 48 रन पर गंभीर के रूप में पहला झटका लगा। 65 के स्कोर पर जब कोलकाता को नरेन के रूप में दूसरा झटका लगा। नरेन ने 17 गेंद में 34 रन बनाए। इस तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा।  जब वह आउट हुए तब ऐसा लग रहा था कि कोलकाता बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगी। लेकिन कोलकाता पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 

दूसरा विकेट खोने के बाद कोलकाता के बल्लेबाजों की बैंगलोर के गेंदबाजों के सामने नहीं चली। यजुवेंद्र चहल और टायमल मिल्स ने कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद  दूसरे गेंदबाजों ने भी उन्हें उबरने नहीं दिया। अंत में कोलकाता को समेटने का काम पवन नेगी ने एक ओवर में दो विकेट चटकाकर कर दिया। चहल ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं मिल्स ने 31 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। कोलकाता 19.3 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। कोलकाता के अंतिम आठ बल्लेबाज 13.5 ओवर में केवल 66 रन जोड़ सके। 

टीमें : 

कोलकाता नाइट राइडर्स- गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, युसूफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कोलिन डी ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, नाथन कल्टर नाइल, सुनील नरेन, उमेश यादव, कुलदीप यादव।


रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू- विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, ए बी डिविलियर्स, केदार जाधव, मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, युजवेंद्र चहल, सैमुअल बद्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed