{"_id":"58f4e2504f1c1b1774471838","slug":"ipl-10-vettori-defends-dropping-gayle-in-match-against-rising-pune-superjoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच विटोरी ने बताया, इस कारण रखा गया गेल को टीम से बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच विटोरी ने बताया, इस कारण रखा गया गेल को टीम से बाहर
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Daniel Vettori
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य प्रशिक्षक डेनियल विटोरी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ क्रिस गेल को बाहर रखकर शेन वाटसन को उतारने के फैसले को सही ठहराया है। विटोरी ने कहा कि मुंबई के खिलाफ मैच के बाद हमने सोचा कि हमारे पास एक गेंदबाज कम है और वाटसन यह कमी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
वह गेंद और बल्ले दोनों से अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। टी-20 में वह शानदार हरफनमौला हैं। उनकी इन्हीं खूबियों की वजह से हमने उन्हें यह मौका प्रदान किया। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ वाटसन ने चार ओवरों में 44 रन दिए और वह बल्ले से केवल 14 रन का ही योगदान दे पाए थे।
विज्ञापन
विटोरी ने कहा कि डेथ ओवरों की खराब गेंदबाजी का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। हमने 18 ओवरों तक अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अंतिम दो ओवरों में योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके और तीस रन लुटा दिए।
विज्ञापन