{"_id":"58f704174f1c1ba346471f67","slug":"ipl-10-sachjin-tendulkar-replies-his-fan-s-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैन ने लिखा था लेटर, सचिन तेंदुलकर ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फैन ने लिखा था लेटर, सचिन तेंदुलकर ने दिया जवाब
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 19 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने फैन की चिट्ठी का जवाब इंस्ट्राग्राम पोस्ट से दिया है। बता दें कि आईपीएल 10 मैच के दौरान उनके एक फैन ने एक चिट्ठी दी थी। चिट्ठी देने वाले फैन का नाम करण गांधी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिन ने जवाब में इंस्ट्राग्राम में लिखा है कि थैंक यू फॉर द लेटर करण गांधी। आगे उन्होंने कहा मुझे यकीन है कि आपके बचपन के ट्यूशन टीचर जब वनडे मैच शुरू थे तो वह जरूर खुश नहीं होते रहे होंगे। जो पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सचिन मौजूदा समय मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल में अभी तक उनकी मुम्बई टीम चार मैच जीते हैं। सचिन को चिट्ठी देने वाले व्यक्ति करण गांधी ने चिट्ठी में लिखा था कि मैं आपको खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं।
विज्ञापन
आपकी बल्लेबाजी देखने के लिए मैंने कई बार अपनी ट्यूशन क्लास छोडीं है। आपके खेल और व्यवहार ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। आप मेरी चिट्ठी का जवाब देंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। जिसके बाद सचिन ने इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिये चिट्ठी का जवाब दिया है।