फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: Match Preview Mumbai Indians Vs Pune Super Giant at Mumbai

IPL 10: विजय रथ पर सवार मुंबई की आज होगी सुपरजायंट से टक्कर

Mon, 24 Apr 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 24 Apr 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
IPL 10: Match Preview Mumbai Indians Vs Pune Super Giant at Mumbai
मुंबई इंडियंस - फोटो : ESPN

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की उसके घरेलू मैदान पर आईपीएल-10 मुकाबले में सोमवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से भिड़ंत होगी। विजय रथ पर सवार मुंबई टीम टूर्नामेंट में पिछले छह मैचों से लगातार जीत रही है और उसका लक्ष्य अपने विजयी अभियान को बरकरार रखना होगा। वहीं पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली पुणे टीम भी अपनी लय पटरी पर लाना चाहती है।

विज्ञापन

 
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को शिकस्त दी थी और उसके खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं और टीम तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसे एकमात्र हार पुणे से ही झेलनी पड़ी है और इसे देखते हुए अगले मुकाबले के बेहद कड़े होने की उम्मीद की जा रही है। 

विज्ञापन

पिछले मैच में धोनी ने दिलाई थी पुणे को जीत

IPL 10: Match Preview Mumbai Indians Vs Pune Super Giant at Mumbai
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की जीत के हीरो पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रहे जिन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेलकर अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में भी धोनी और टीम के नए कप्तान स्टीव स्मिथ पर जिम्मेदारी रहेगी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और पुणे के दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर के बीच एक बार फिर दिलचस्प मुकाबला होगा क्योंकि रोहित को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी स्पिनर ने ही आउट किया था। 

मुंबई की ताकत उसकी बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में विविधता है और टीम इसी वजह से इस सत्र में काफी मजबूत मानी जा रही है। दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उसके गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंबाती रायडू की मुुंबई टीम में वापसी हो सकती है जो चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। जहां बल्लेबाजी में टीम के पास कप्तान रोहित, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जोस बटलर और युवा नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी हैं तो गेंदबाजी में अनुभवी लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैकक्लेनेघन हैं। मैकक्लेनेघन ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे।

पुणे टीम में अजिंक्य रहाणे, स्मिथ और धोनी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। हालांकि धोनी ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली लेकिन तीनों ही अभी तक खास प्रभावित नहीं कर सके हैं। रहाणे के लिए यह घरेलू मैदान है और उनसे एक दमदार पारी की उम्मीद होगी। टॉस भी अहम रहेगा।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी हैं दोनों टीमों में

IPL 10: Match Preview Mumbai Indians Vs Pune Super Giant at Mumbai
मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
दोनों टीमें इस प्रकार हैं ...

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, टिम साउदी, जोस बटलर, अंबाती रायडू, मिचेल मैकक्लेनेघन, नीतीश राणा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, लेंडल सिमंस, विनय कुमार, सौरभ तिवारी, कर्ण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, सिद्धेश लाड, निकोलस पूरन, श्रेयस गोपाल, जितेश शर्मा, दीपक पूनिया, जगदीश सुचित, असेला गुणारत्ने और कुलवंत खेजरोलिया।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, फाफ डू प्लेसिस, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेन क्रिश्चियन, लोकी फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जंपा, जयदेव उनाद्कट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल  ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed