फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England Third Test In Mohali Day 4

IndVsEng: भारत ने 8 विकेट से जीता मोहाली टेस्ट, सीरीज में 2-0 से आगे

Tue, 29 Nov 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
India Vs England Third Test In Mohali Day 4
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट के अंतर से मात देकर मोहाली टेस्ट जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 23 साल बाद इंग्लैंड को लगातार दो टेस्ट मैचों में मात दी है। इससे पहले विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी। रविंद्र जडेजा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार को इंग्लैंड ने तीसरे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 78 रन से आगे अपनी पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड को दिन के पहले ही ओवर में गेरेथ बैटी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बटलर भी 18 रन बनाकर जयंत की देंद पर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को मैच में बचाए रखने की आस जो रूट पर थी। वह 78 रन बनाकर लय में भी नजर आ रहे थे। लेकिन जडेजा की गेंद पर रहाणे ने शानदार तरीके से लपक लिया। इसके बाद करियर का तीसरा टेस्ट खेल रहे हसीब हमीद अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद मैदान में उतरे और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने 170 गेंदों का सामना किया और इंग्लैंड को 236 रनों के पार पहुंचाया। उनका साथ कुछ देर तक क्रिस वोक्स ने दिया लेकिन शमी की एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद उनका ध्यान भंग हो गया और वह शमी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में शमी ने आदिल रशीद खाता खोले बगैर शमी का शिकार बने। एंडरसन भी कुछ देर तक हमीद का साथ दिया और 10वें विकेट के लिए 41रन की साझेदारी की। लेकिन जडेजा के बेहतरीन थ्रो पर रन आउट हो गए। हमीद 59 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


जीत के लिए 103 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।  पारी के दूसरे ओवर में विजय खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। वह एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर खड़े जो रूट को कैच दे बैठे। इसके बाद पुजारा और 8 साल बाद टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 88 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन पुजारा संयम नहीं रख सके और इसके इंग्लैंड का दूसरा शिकार बने। 25 रन बनाकर पुजारा राशिद की गेंद पर रूट को कैच दे बैठे। इसके बाद जीत की औपचारिकता पार्थिव और कप्तान विराट कोहली ने पूरी कर दी और टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिला दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए जो रुट ने 78, हसीफ हमीद ने 56 और क्रिस वोक्स ने 30 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में अश्विन ने 3 और रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी तथा जयंत यादव ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने 195 के स्कोर पर शमी के एक ही ओवर लगातार दो विकेट गंवाए। शमी ने पहले उम्दा बाउंसर पर क्रिस वोक्स और फिर आदिल राशीद का विकेट झटका। अंत में जडेजा और अश्विन ने हमीद को रनआउट कर पारी समेटी।


इससे पहले भारत ने पहली पारी में 417 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल की। भारत के लिए जडेजा ने 90, अश्विन ने 72 और जयंत यादव ने 55 रनों की पारी खेली। यह पहली बार हुआ कि भारत के लिए नंबर 7,8 और 9 के बल्लेाबाज ने एक ही पारी से 50 से अधिक का स्कोर खड़ा किया हो। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 और आदिल राशिद ने 4 विकेट लिए।

अंतिम स्कोर 
इंग्लैंड पहली पारी 282/10 
भारत पहली पारी 417/10
इंग्लैंड दूसरी पारी 236/10 
भारत दसरी पारी 104/2 ...
भारत 8 विकेट से जीता

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed