फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Aus test series Virat Kohli is Donald Trump of world sport

जानिए, किसकी नजरों में हैं कप्तान कोहली खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 21 Mar 2017 09:52 PM IST
amarujala.com, Written By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Written By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 21 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Ind vs Aus test series Virat Kohli is Donald Trump of world sport
विराट काेहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विवादों से जो कड़वाहट का सिलसिला शुरू हुआ वे खिलाड़ियों के तल्ख बयानों की वजह से और आगे बढ़ा। हालांकि, विवाद इसलिए भी थमने का नाम नहीं ले रहा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मामले को शांत करने के बजाए तूल देने के मूड में ज्यादा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


कप्तान विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन, इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलियाई टीम, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


अब ताजा विवाद को ऑस्ट्रेलिया के मशहूर समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने जन्म दिया है। डेली टेलीग्राफ ने अपने आर्टिकल में विराट की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की है। टेलीग्राफ ने रांची टेस्ट ड्रा होने के बाद लिखा, 'कप्तान विराट कोहली स्पोर्ट्स की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप बन चुके हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया मीडिया को गंभीरता से न लें

Ind vs Aus test series Virat Kohli is Donald Trump of world sport
विराट कोहली - फोटो : instagram

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के इसी तरह के व्यवहार पर हाल ही में टिप्पणी करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, ऑस्ट्रेलियाई टीम का सपोर्टिंग स्टाफ है। उन्हें ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं।

गौरतलब है कि यह सारा विवाद का बंगलुरू टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ऑउट के होने के बाद शुरू हुआ था। उन्होंने डीआरएस फैसले के लिए अपने टीम प्रबंधन से सलाह मांगी थी। इस विषय पर विवाद इतना गहरा गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (सीए) आमने-सामने आ गए। हांलाकि, बाद में इस मसले को आपसी बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed