फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Ranking: Steve O'Keefe top gainer, Ashwin-jadeja in loss

ICC रैंकिंग: स्टीव ओ'कीफ की ऊंची छलांग, अश्विन-जडेजा और विराट को हुआ नुकसान

Mon, 27 Feb 2017 09:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
 ICC Test Ranking: Steve O'Keefe top gainer, Ashwin-jadeja in loss
स्टीव ओ कीफ
पुणे टेस्ट में भारत को 333 रन से मिली करारी हार का असर भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग पर दिखाई दिया। आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में  पुणे में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे स्टीव ओ'कीफ को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। पुणे टेस्ट में 70 रन देकर 12 विकेट हासिल करने वाले ओ'कीफ ने 33 स्थान की छलांग लगाकर रैंकिंग में 29वें पायदान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

अश्विन को 9 और जडेजा को हुआ 17 अंकों का नुकसान

 ICC Test Ranking: Steve O'Keefe top gainer, Ashwin-jadeja in loss
अश्विन और रविंद्र जडेजा

वहीं पुणे में 7 विकेट लेने वाले अश्विन को 9 रेटिंग अंको को नुकसान हुआ है। वहीं मैच में 5 विकेट हासिल करने वाले रविंद्र जडेजा को 17 अंकों का नुकसान हुआ। हालांकि रैंकिंग में अभी भी अश्विन 878 अंक के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं, लेकिन दूसरे पायदान पर जडेजा के साथ ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड पहुंच गए हैं। दोनों के 860 अंक हैं। जोश हेजलवुड को पुणे में केवल 1 विकेट हासिल हुआ। टॉप टेन गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क को 7 अंकों का फायदा हुआ लेकिन इससे उनकी पोजीशन में कोई तब्दीली नहीं आई। 

पुणे टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले उमेश यादव को 4 स्थान का फायदा हुआ। वह 34वें से 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। नई रैंकिंग में मोहम्मद शमी 21वें और इशांत शर्मा 23वें स्थान पर हैं। वहीं पुणे में 2 विकेट हासिल करने वाले जयंत यादव 62वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 10 बल्लेबाजों में विराट के अलावा और कोई भारतीय नहीं

 ICC Test Ranking: Steve O'Keefe top gainer, Ashwin-jadeja in loss
विराट कोहली - फोटो : ESPN

बल्लेबाजों की सूची में पुणे में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ पहले और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। स्टीव स्मिथ के अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग अंक तक पहुंच गए हैं। उनके 939 अंक हो गए हैं। अन्य बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में विराट के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज जगह नहीं बना सका। सूची में चेतेश्वर पुजारा 11वें और अजिंक्य रहाणे 17वें, मुरली विजय 30वें, लोकेश राहुल 46वें स्थान पर हैं। 

 पुणे टेस्ट में फ्लॉप होने के कारण विराट को  22 अंकों का नुकसान हुआ। वहीं टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा भी पुणे में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। इस कारण 10वें से 11वें स्थान पर खिसक गए। मुरली विजय 4 स्थान के नुकसान के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए। पुणे में अर्धशतक बनाने वाले इकलौते भारतीय लोकेश राहुल 11 स्थान का फायदा हुआ। इस कारण वह दुनिया के टॉप 50 बल्लेबाजों में जगह हासिल करने में सफल हुए। 

ऑल राउंडर्स की रैंकिंग में अश्विन नंबर 1 और रविंद्र जड़ेजा तीसरे पायदान डटे हुए हैं। टीम रैंकिंग में टीम इंडिया अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम बनी हुई है। वहीं स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम  दूसरे पायदान पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed