{"_id":"592eb0c44f1c1bdf15bdcdb0","slug":"icc-champions-trophy-virat-kohli-hints-dinesh-karthik-could-feature-in-playing-eleven","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट ने दिए संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकता है ये खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने दिए संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकता है ये खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 31 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान विराट कोहली के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं। बारिश से प्रभावित रहे पहले अभ्यास मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 45 रन से मात दी। इसके बाद दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 240 रनों से रौंद दिया। दोनों ही मैचों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 189 और बांग्लादेश को महज 84 रन पर ढेर कर दिया।
बल्लेबाजों को भी इंग्लैंड की धरती पर रंग में आने में समय नहीं लगा। अंतिम समय में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रन बनाए। लेकिन रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों के बल्ले से रन नहीं निकले। रोहित 1 और रहाणे 11 रन बनाकर बोल्ड हो गए। दोनों का फुटवर्क कमजोर नजर आया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया।
कार्तिक के शानदार प्रदर्शन की वजह से रहाणे या रोहित में से किसी एक खिलाड़ी के अंतिम एकादश से बाहर रहने की संभावना बढ़ गई है। साल 2013
में रोहित और धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को खिताब जिताने में मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐसे में रोहित एक बार फिर कप्तान की पसंद बनेंगे। फिनिशर के रूप में केदार और पांड्या के बीच कड़ी टक्कर है लेकिन पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ 80 रन की धुआंधार पारी खेलकर अपना दावा मजबूत कर लिया है। पांड्या के टीम में होने से तेज गेंदबाजी का एक और विकल्प कप्तान के पास उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
कप्तान कोहली 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए टीम चयन में गलती नहीं करना चाहेंगे और ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह देंगे जो फॉर्म में हैं।
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद कहा, अभ्यास मैचों में बल्लेबाजों ने रन बनाए, गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जब इंग्लैंड में बादल छाते हैं तब बल्लेबाजों के लिए परेशानियां बढ़ जाती हैं। विराट ने कहा, हार्दिक पांड्या और केदार जाधव पर हमने अंतिम ओवरों में विश्वास जताया और वह कसौटी पर खरे उतरे। दिनेश कार्तिक के बारे में विराट ने कहा, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं हम चाहते हैं वह हमारे लिए बल्ले से ज्यादा से ज्यादा योगदान करें। हमने अभ्यास मैचों में सब कुछ सही किया।
बांग्लादेश के खिलाफ स्पिनर्स ने केवल 1 विकेट हासिल किया जबकि 9 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। ऐसे में विराट एक बार फिर रविंद्र जडेजा पर विश्वास जता सकते हैं। बांए हाथ के गेंदबाज होने के साथ वह बल्लेबाजी में भी फॉर्म में हैं ऐसे में अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक/केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव/ मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह