फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former sri lanka captain arjun ranatunga made distance from review meeting

श्रीलंका क्रिकेट की दुर्दशा पर परेशान हैं पूर्व कप्तान रणतुंगा, बैठक से बनायी दूरी

Sun, 17 Sep 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 17 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
former sri lanka captain arjun ranatunga made distance from review meeting
अर्जुन रणतुंगा

श्रीलंका के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट की हालातों के कारणों की पड़ताल के लिये हुई बैठक में हिस्सा नहीं लिया। रणतुंगा ने कहा, 'मैं इसमें भाग नहीं लेता। यह खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित नहीं थी बल्कि मौजूदा क्रिकेट प्रशासन ने इसका आयोजन किया था।'

विज्ञापन


हालांकि खेलमंत्री दयासिरी जयशेखरा ने पूरे दिन चलने वाली यह बैठक बुलाई थी। इसमें पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों, पूर्व प्रशासकों और पत्रकारों ने भाग लिया। श्रीलंका को हाल ही में जिम्बाब्वे और भारत ने हराया है। उन्होंने कहा, 'लोग काफी आलोचना कर रहे थे । कुछ ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट मतदान प्रणाली गलत है और कुछ ने कहा कि सुमतिपाला को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिये । लेकिन वे इस बैठक में आये ही नहीं ।'  
विज्ञापन


पढ़ेंः- विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं

गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर रणतुंगा हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने बीते कुछ दिन पहले भारतीयों पर भी निशाना साधा था। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस से कहा था कि वे भारतीयों की तरह व्यवहार करना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणतुंगा ने इससे पहले भारत के हाथों 2011 विश्व कप में श्रीलंका की हार पर भी सवाल खड़े कर दिए थे और आशंका जताई थी कि वह मैच फिक्स था। 2011 के विश्व कप फाइनल में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना हुआ था। इस मैच में भारत ने जीत हासिल करते हुए विश्व कप का दूसरा खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed