{"_id":"5807fc9f4f1c1b434b703de6","slug":"ddca-hit-by-sexual-harassment-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ODI से पहले डीडीसीए संयुक्त सचिव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली ODI से पहले डीडीसीए संयुक्त सचिव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे वन डे इंटरनेशनल से ठीक पहले डीडीसीए पदाधिकारियों का एक और कारनामा सामने आया है। डीडीसीए के एक संयुक्त सचिव पर वहां काम करने वाली एक महिला कर्मी ने यौन उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। इस कारनामे के बाद डीडीसीए की यूनियन भड़क गई है। उसकी ओर से जस्टिस मुकुल मुद्गल को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यूनियन ने इस मामले में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को भी शिकायत की है। कीर्ति आजाद ने इस मामले की दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा को करते हुए जांच कराने की मांग की है।
कीर्ति आजाद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत में कहा है कि डीडीसीए की अनुबंध पर काम करने वाली एक दर्जा चार कर्मी का वहां के संयुक्त सचिव ने यौन उत्पीडन किया है। आजाद ने शिकायत में कहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी उनकी ओर से शिकायतें की जा चुकी हैं। महिला कर्मी ने आरोप लगाए हैं कि इस पदाधिकारी ने उसके साथ बंद कमरे में दुव्र्यवहार किया। उसने इस बात का जिक्र बाहर बैठे कुछ कर्मियों से किया। उसके बाद यह मामला यूनियन तक पहुंचा।
यूनियन की ओर से ही इसके बाद जस्टिस मुद्गल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। सूत्र बताते हैं कि शिकायत के बाद जस्टिस मुद्गल ने डीडीसीए के उच्च अधिकारियों से इस मामले पर संयुक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि डीडीसीए इस वक्त दो खेमों में बंटी हुई 24 में से 10 निदेशक मैच आयोजित कर रहे जस्टिस मुद्गल के साथ हैं, जबकि सीके खन्ना की अगुवाई में बाकी बीसीसीआई के साथ खड़े हैं।