फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bairstow maiden ton helps england win first odi against west indies

ENGvWI: जॉनी बेयरस्टो का शानदार शतक, इंग्लैंड की पहले वन-डे में धमाकेदार जीत

Wed, 20 Sep 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 20 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
bairstow maiden ton helps england win first odi against west indies
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : twitter
जॉनी बेयरस्टो (100*) के वन-डे करियर के पहले शतक की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को पहले वन-डे में 7 विकेट से हरा दिया।  ओल्ड ट्रेफोर्ड में खेले गए पहले वन-डे में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।  बारिश के कारण यह मैच 42 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था।  
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 42 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए।  जवाब में इंग्लैंड ने मैन ऑफ द मैच जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतक की मदद से 31वें ओवर में ही सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने लगभग ढाई साल बाद वन-डे क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने 2015 विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेला था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और क्रिस गेल ने 27 गेंदों में 37 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को मौके का फायदा नहीं उठाने दिया और मेहमान टीम 103/2 के स्कोर के बाद लड़खड़ा गई। कप्तान जेसन होल्डर ने 41 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया और 42 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 204 रन बनाए। गेल और होल्डर के अलावा शाई होप ने 35 रनों का अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आदिल राशिद और क्रिस वोक्स 2-2 और डेविड विली एवं मोइन अली ने 1-1 विकेट लिया।

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई।  अपने करियर में सिर्फ दूसरी बार ओपनिंग करते उतरे बेयरस्टो ने एलेक्स हेल्स (19) के साथ 31 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने कप्तान जो रूट (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े और इंग्लैंड की जीत के काफी करीब ले गए। 


कप्तान इयोन मॉर्गन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन बेन स्टोक्स ने 10 गेंदों में 23 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। जीत से पहले बेयरस्टो  ने अपना शतक पूरा कर लिया था और इंग्लैंड को उन्हें ओपनिंग में भेजने के फैसला सफल रहा। शतकवीर बेयरस्टो ने अपनी पारी में 97 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 बाउंड्री जमाई।  वेस्टइंडीज की तरफ से केसरिक विलियम्स ने दो और जेरोम टेलर ने एक विकेट लिया।

अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 21 सितंबर को ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed