फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल और टाइगर श्रॉफ को लेकर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने दिया ‘बड़ा बयान’

Tue, 13 Jun 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
choreographer ganesh acharya in kanpur
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
देश के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के नये खुलासे से बॉलीवुड में ‘सनसनी’ मच गई है। दरअसल गणेश ने सनी देओल और टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। कानपुर पहुंचे गणेश आचार्य ने कहा कि उनको जिंदगी में एक बार तब शर्मिंदगी महसूस हुई थी जब उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘स्वामी’ लोगों को सिर्फ इसलिए पसंद नहीं आई थी क्योंकि उसमें एक भी गाना नहीं था। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी सराहा था। 
choreographer ganesh acharya in kanpur
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
गणेश आचार्य ने कहा कि आज के युवाओं में जोश की कमी नहीं है। अगर वह जिंदगी के हर पड़ाव पर सीखने की ललक रखेगा तो जरूर कामयाबी हासिल करेगा। गनेश ने बताया कि आज भी वह अपने आप को परफेक्ट डांसर नहीं कह सकते हैं। रोज कुछ ना कुछ सीखते हैं। जो मां-बाप अपने बच्चों को इस क्षेत्र में जाने से रोकते हैं, उनको संदेश देते हुए गनेश ने कहा कि कला भगवान के द्वारा दिया हुआ तोहफा है। इससे परहेज कैसा। 
 
choreographer ganesh acharya in kanpur
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल को गनेश सबसे अच्छा डांसर मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनको जैसा सिखाया जाता है, वह बिल्कुल वैसा ही डांस करते हैं। उनका कहना है कि मधुबाला की बात करें या कटरीना की, हर एक एक्ट्रेस बेहतरीन डांसर है। मां को अपना रोल मॉडल मानने वाले गनेश ने बताया कि उन्होंने करियर की शुरूआत में काफी संघर्ष किया, लेकिन मां ने हमेशा हौसला बढ़ाया जिसकी वजह से आज वह कामयाबी के शिखर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
choreographer ganesh acharya in kanpur
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
काम का नशा है मुझको
कोरियोग्राफर, डायरेक्टर व एक्टर गनेश ने कहा कि उनको जिंदगी में सिर्फ एक चीज का नशा है और वो है काम। फिल्म बाजीराव मस्तानी, रामलीला, भाग मिल्खा भाग, बद्री की दुल्हनिया उनकी यादगार फिल्मों में हैं। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के लिए वह खासा उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
choreographer ganesh acharya in kanpur
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
कानपुर का दही-बड़ा खाऊंगा
गनेश ने कहा कि कानपुर लजीज खाने के लिए फेमस है। यहां के जायके के बारे में बहुत सुना है। बालीवुड के कई लोग यहां से लौटकर यहां के खान-पान की तारीफ कर चुके हैं। वह यहां के दही-बड़े जरूर खाना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed