ट्रेन में शिशुओं के लिए अब गर्म दूध की नो टेंशन, ये ऐप है न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यात्रियों के लिए गुडन्यूज। अब ट्रेन में शिशुओं के लिए अब गर्म दूध के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं। 'रेल यात्री डॉट इन' ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए मिल्क डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की है। शिशुओं के लिए दूध को रेल यात्री एप से ऑर्डर किया जा सकेगा। यह सुविधा कुछ निर्धारित स्टेशनों के लिए होगी। दूध को खासतौर पर तैयार किए गए थर्मो पैकेज में रखा जाएगा।
रेलयात्री एप के सीईओ और को-फाउंडर मनीष राठी ने बताया कि 'सफर के दौरान शिशुओं का बिना दूध के रहना माताओं के लिए काफी संघर्ष भरा होता है। इस दौरान शिशु भूख की वजह से रोने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह सेवा शुरू की है। इन आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने बच्चों के लिए अच्छी क्वॉलिटी वाले मिल्क डिलीवरी की शुरूआत की है।'
दूध सीट तक डिलीवर किया जाएगा
राठी के मुताबिक 'माता-पिता सफर से पहले अपने बच्चों के लिए दूध और बेबी फूड साथ में ही रखते हैं, लेकिन किसी आपात स्थिति में अगर वह बेबी फूड अपने साथ नहीं ला पाते तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं। हमने इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए बेहतरीन क्वॉलिटी का दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है।
बता दें कि ऑर्डर देने के बाद आपको दूध लेने के लिए स्टेशन पर उतरने की जरूरत नहीं, दूध आपकी सीट तक डिलीवर किया जाएगा। दूध को खरीदने के लिए भुगतान के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।