{"_id":"59b4da614f1c1be17f8b581b","slug":"next-general-budget-to-be-presented-in-february-as-finance-ministry-to-release-timeline-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST के बाद फरवरी में ही पेश होगा आम बजट, वित्त मंत्रालय अगले हफ्ते जारी करेगा टाइमलाइन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GST के बाद फरवरी में ही पेश होगा आम बजट, वित्त मंत्रालय अगले हफ्ते जारी करेगा टाइमलाइन
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley
- फोटो : PTI
गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागू करने के बाद वित्त मंत्रालय ने आम बजट पेश करने की तारीख साफ कर दी है। फिलहाल बजट को अगले साल फरवरी में ही पेश किया जाएगा। इससे पहले यह खबरें आ रहीं थी कि बजट को नवंबर या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- नहीं बदलेगा इस साल से वित्त वर्ष, 15 जनवरी को पेश हो सकता है आम बजट
विज्ञापन
2019 में चुनाव से पहले होगा आखिरी पूर्ण बजट
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, ये इस सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट होगा, क्योंकि इसके बाद 2019 में आम चुनाव होने हैं। वित्त मंत्रालय अगले हफ्ते बजट बनाने की टाइमलाइन को जारी करेगा, जो कि फरवरी में बजट पेश करने के साथ पूरी होगी।
विज्ञापन
बजट में रखें जाएंगे जीएसटी के आंकड़े
अगले साल के बजट में जीएसटी के आंकड़े भी रखे जाएंगे। लेकिन किसी तरह का कोई टैक्स नहीं प्रस्तावित किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जीएसटी का टैक्स स्लैब को तय करने का अधिकार केवल जीएसटी काउंसिल के पास है। केवल इनकम टैक्स, कार्पोरेट टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की प्रस्तावित दरों का ऐलान किया जाएगा।