जियो यूजर्स के लिए बुरी खबर, कंपनी हर महीने बढ़ा सकती है टैरिफ प्लान की कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Oct 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio data prices will now increase almost every month
Jio

    ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो यूजर्स का रामराज्य अब खत्म होने वाला है।

    जियो यूजर्स ने शुरू से ही बड़े मजे लिए, उन्हें फ्री अनलिमिटेड डाटा से लेकर फ्री कॉलिंग और मैसेज तक की सुविधाएं मिलीं, लेकिन अब ऐसा तो होने से रहा। साथ ही रिलायंस जियो के प्लान अब और भी महंगे होने वाले हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल टैरिफ प्लान की कीमतों में वृद्धि की बात हम नहीं, बल्कि अमेरिका की ब्रोकेज फर्म Goldman Sachs का ऐसा कहना है। फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस जियो जनवरी 2018 में एक बार से टैरिफ प्लान कीमतों में इजाफा कर सकता है, क्योंकि 4जी टेलीकॉम सेक्टर को काफी घाटा हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो यूजर्स को दोहरा झटका, प्लान तो बदले ही स्पीड भी हो गई आधी

    बता दें कि जियो ने हाल ही में दिवाली के मौके पर अपने सभी पुराने प्लान को अपडेट किया है। कंपनी ने कुच नए प्लान पेश किए तो कुछ प्लान महंगे किए जो कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए शुभ संकेत है, क्योंकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जियो के कारण एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और आइडिया जैसी कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं जियो के टैरिफ प्लान की कीमतों में वृद्धि के बाद ये कंपनियां भी अपने प्लान मंहगे कर सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें