फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   in first month of gst revenue crosses to 92 thousand crore, thirty eight lakh return filed

GST में पहले महीने हुई 92283 करोड़ रुपये की कमाई, फाइल हुए 38.38 लाख रिटर्न

Wed, 30 Aug 2017 08:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 30 Aug 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
in first month of gst revenue crosses to 92 thousand crore, thirty eight lakh return filed
gst give employment

एक जुलाई 2017 से देश भर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद पहले महीने सरकार को जीएसटी के मद में कुल 92283 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई। इस अवधि के लिए कुल 38.38 लाख रिटर्न दाखिल किए गए जो कि कुल जीएसटी नंबर धारकों का 64.42 फीसदी है।       

विज्ञापन


पढ़ें- घर में आई नई बहू की तरह है GST, देश के साथ पटरी बैठाने में लगेगा वक्तः मेघवाल
विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार की शाम यहां बताया कि जीएसटीएन में अगस्त 2017 के दौरान पंजीकृत हुए कारोबारियों और कंपोजिशन डीलरों को छोड़ दें तो जुलाई महीने के लिए कुल 59.57 लाख कारोबारियों या फर्मो द्वारा रिटर्न दाखिल होना जरूरी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अगस्त 2017 की सुबह दस बजे तक 38.38 लाख रिटर्न दाखिल हुए मतलब 64.42 फीसदी कारोबारियों ने जुलाई के लिए रिटर्न दाखिल किया। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने के लिए 29 अगस्त 2017 की सुबह दस बजे तक सरकार के पास जीएसटी मद में कुल 92283 करोड़ रुपये जमा हुए। 


इस राशि में से सीजीएसटी मद में 14894 करोड़ रुपये, एसजीएसटी मद में 22722 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में  47469 करोड़ रुपये और सेस के मद में 7198 करोड़ रुपये आए।  

उल्लेखनीय है कि जीएसटी से पहले केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग और राज्यों के वाणिज्यिक कर विभाग में कुल 72.33 लाख करदाता पंजीकृत थे। इनमें से 58.53 लाख करदाताओं ने पूर्ण रूप से अपना माइग्रेशन जीएसटीएन में करवा लिया जबकि 13.80 लाख करदाताओं की माइग्रेशन की प्रक्रिया में कुछ काम अभी भी शेष है। 

सरकार के मुताबिक 29 अगस्त 2017 की सुबह 10 बजे तक कुल 18.83 लाख नए करदाताओं ने जीएसटीएन में पंजीकरण करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed