फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   1948 Gandhi stamps sold for record Rs 4.14 crore

4 करोड़ में बिके गांधीजी की फोटो वाले 4 स्टैम्प्स, ब्रिटेन में हुई नीलामी

Thu, 20 Apr 2017 01:51 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
1948 Gandhi stamps sold for record Rs 4.14 crore

महात्मा गांधी के विचारों को फॉलो करने वाले कहीं दिखें न दिखें लेकिन उनकी तस्वीर का प्रभाव अभी भी दिख रहा है। जी हां 1948 के एक स्टांप का सेट जिसमें महात्मा गांधी बने हुए हैं वो 1 या 2 में नहीं बल्कि 4.14 करोड़ रुपए में बिका है, मतलब 4 करोड़ 14 लाख रुपए। कुल मिलाकर देखा जाए तो 5 करोड़ के करीब। 

विज्ञापन

टाइम्स अॉफ इंडिया के मुताबिक, लंदन के 'स्टेनली गिबंस' ने एक बयान में कहा कि ' ये 10 रुपए के नोट वाले "चार यूनीक स्ट्रिप स्टांप" काफी महत्वपूर्ण हैं और भारत की आजादी के बाद की आकर्षक चीज है। उन्होंने ये स्टांप ऑस्ट्रेलिया के एक निवेशक को बेचा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....एक नेवले ने मरे हुए बछड़े को किया दफन, वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर्पल-ब्राउन स्टांप पर 'सर्विस' लिखा हुआ है और इसका इस्तेमाल उस समय के गवर्नर-जनरल के सचिवालय के आधिकारिक कार्यों के लिए किया जाता था। वैसे स्टेनली गिबंस ने 'उरुग्वे' में अपने एक क्लाइंट को भी पिछले साल एक सिंगल गांधी जी की तस्वीर वाला 10 रुपए का स्टांप करीब 1.32 करोड़ रुपए में बेचा था। 


इस साल मार्च में भी एक भारतीय डाक टिकट को 1.1 लाख पाउंड यानी करीब 91 लाख रुपये में बेचा गया था। उस डाक टिकट पर महारानी विक्टोरिया के युवावस्था की तस्वीर लगी थी। कहीं न कहीं यह भारतीय डाक टिकटों के बाजार की ताकत को बताता है। 

ये भी पढ़ें.... पत्नी ने किया कुछ ऐसा तो बौखलाए पति ने दे दी ये सजा

इसे कहते हैं बापू का प्रभाव जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में अभी भी बरकरार है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed