{"_id":"591731334f1c1bb737854e34","slug":"the-only-hindu-temple-where-worship-of-a-muslim-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा हिंदू मंदिर, जहां होती है मुस्लिम महिला की पूजा..","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा हिंदू मंदिर, जहां होती है मुस्लिम महिला की पूजा..
amarujala.com- presented by :श्वेता पांडेय
Updated Sun, 14 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
इस दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जहां हिंदू और मुस्लिम की एकता की अनोखी मसाल है। इस गांव में एक हिंदू मंदिर में मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। यह गांव गुजरात के अहमदाबाद से करीब 40 किमी दूर झूलासन है। यहां हिंदू और मुस्लिम एकता के रूप में मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
'डोला' नाम की मुस्लिम महिला
ऐसी मान्यता है कि सैकडों साल पहले 'डोला' नाम की एक मुस्लिम महिला ने उपद्रवियों से अपने गांव को बचाने के लिए बड़ी साहस से उनसे लड़ाई की। अपने गांव की रक्षा करते करते 'डोला' ने अपनी जान दे दी। कहा जाता है कि मरने के बाद डोला का शरीर एक फूल में बदल गया था और बलिदान के चलते लोगों ने फूल के ऊपर ही मंदिर बनवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स भी यहां आ चुकी हैं
त
गांव के लोग आज भी मानते हैं कि डोला आज भी न सिर्फ उनके गांव की रक्षा कर रही है बल्कि लोगों के दुख और दर्द को भी दूर करती है। इस मंदिर को डॉलर माता मंदिर के नाम से भी जानते है। क्योंकि इस गांव में 1500 से अधिक लोग अमेरिकी हैं। आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स जब अंतरिक्ष यात्रा पर गई थी तब इस मंदिर में एक अखंड ज्योति जलाई थी जो लगातार 4 महीने तक जलती रही थी।