NDA में शामिल होंगे सीएम नीतीश कुमार, अमित शाह ने दिया आमंत्रण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से शनिवार को आमंत्रित किया है। पार्टी की तरफ से यह आमंत्रण शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद आया है।
#FLASH BJP National President Amit Shah invites JD(U) chief Nitish Kumar to join NDA.
— ANI (@ANI) August 12, 2017विज्ञापन
वहीं जेडीयू सूत्रों का कहना है कि पार्टी इसकी घोषणा 19 जुलाई को पटना में में होने वाली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर सकती है। गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने महागठबंधन (आरजेडी और कांग्रेस) से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स में मुलाकात की थी। बिहार में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था जब पीएम मोदी और नीतीश एक दूसरे से मिले।