फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आम चुनाव से पहले नवाज और मरियम को बड़ी राहत, एनएबी ने शरीफ ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में बंद की जांच

Tue, 09 Jan 2024 06:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को बड़ी राहत मिली है। एजेंसी ने उनके खिलाफ शरीफ ट्रस्ट मामले में एक जांच को बंद करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने उनके और उनकी बेटी मरियम नवाज के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की एक बड़ी जांच बंद कर दी है। 

विज्ञापन


देश में आठ फरवरी को आम चुनाव होने वाले है, जहां पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के प्रमुख शरीफ को रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। एनएबी ने शरीफ ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में नवाज और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ बड़ी जांच बंद करने की घोषणा की है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'एनएबी के कार्यकारी बोर्ड ने शरीफ ट्रस्ट मामले में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच बंद करने को आज मंजूरी दे दी।'
विज्ञापन


ट्रस्ट द्वारा अवैध तरीकों से लाखों रुपये हासिल करने के आरोपों की जांच साल 2000 में शुरू की गई थी। नवाज और उनके परिवार के सदस्यों पर फंड की हेराफेरी और ट्रस्ट के नाम का इस्तेमाल कर संपत्ति बनाने का भी आरोप था।

अक्तूबर 2023 में ब्रिटेन से लौटने के बाद से नवाज शरीफ को एवनफील्ड और अल-अजीजिया मामलों में बरी कर दिया गया है। जिसमें उन्हें क्रमश: दस और सात साल की सजा सुनाई गई थी।

इससे पहले सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 62 (1) (एफ) के तहत सांसदों की आजीवन आयोग्यता को रद्द कर दिया। इस फैसले के साथ ही नवाज अब आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए योग्य हो गए हैं। पीएमएल-एन ने उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना करते हुए इसे संवैधानिक शुचिता बहाल करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने एक बयान में कहा, 'इतिहास ने तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को सही साबित किया है और उनका सम्मान बहाल किया है।' 

शीर्ष अदालत ने पनामा पेपर्स मामले में नवाज के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। वह नेशनल असेंबली की दो सीटों - एक लाहौर और दूसरी मानशहरा में चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें