फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: मॉरिशस में निकली रैली, तो कही जले दीयें, जानिए दुनियाभर में कैसे मना 'रामोत्सव'

Mon, 22 Jan 2024 10:06 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां देशभर में खासा उत्साह है। वहीं दुनियाभर के देशों में बने मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना, सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
त्रिनिदाद और टोबैगो में विशेष आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, त्रिनिदाद और टोबैगो में  विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने लड्डू बांटे। साथ ही कहा कि अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकांड, रामचरितमानस का आयोजन हो रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो में राम जन्मभूमि स्थापना समिति के सदस्यों ने विदेशी मित्रों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जश्न मनाया। 
विज्ञापन

 


अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों को बांटे गए लड्डू 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भी धूम है। दुनियाभर के देशों में भी मंदिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा है। अमेरिका में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लोगों को लड्डू बांटे गए। संस्था के सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित हैं। दुनियाभर के लोग ने पीएम मोदी की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली का वीडियो संदेश
प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम और ममंदिर के पुनर्जीवित करने की उनके दृढ़ संकल्प का नतीजा है। पीएम मोदी भारत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी का दुनियाभर में सम्मान किया जाता है, वह लगातार भारत के लोगों के भले के लिए काम कर रहे हैं। 
 
 

राम मंदिर की शुभकामनाएं- डेविड सीमोर
न्यूजीलैंड भी राममय होता दिखाई दिया। न्यूजीलैंड के मंत्री डेविड सीमोर ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने पूरे भारत को राम मंदिर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में आखिरकार मंदिर का निर्माण किया गया, जो हजारों साल तक रहेगा। जब मैं भारत का दौरा करूंगा तो राम मंदिर जरूर जाऊंगा।
 

पेरिस में राम भक्तों की रैली
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पेरिस में राम भक्तों ने रैली निकाली। पेरिस के इलाकों से होते हुए शाम को एफिल टावर यह रैली पहुंची। खास बात है कि रैली निकलने से पहले यज्ञ किया गया। 

रामलला के विराजमान को लेकर मॉरिशस में जश्न
मॉरिशस की जनसंख्या की 48 प्रतिशत आबादी हिंदू है। रामलला के विराजमान के कार्यक्रम को लेकर मॉरिशस में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मॉरिशस के मंदिरों में दीये जलाए गए। इस दौरान मंदिर में सुंदरकांड और राम जाप का आयोजन किया गया है। वहीं मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने पत्नी संग मंदिर में दीप जलाएं। उन्होंने कहा- आईये मिलकर अयोध्या में राम की वापसी का जश्न मनाते हैं। 

लंदन की सड़कों पर राम भक्तों की रैली - फोटो : सोशल मीडिया
राम भक्तों ने लंदन की सड़कों पर निकाली रैली
वहीं ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया। वेस्ट लंदन से होते हुए यह यात्रा ईस्ट लंदन पहुंची। इसके अलावा आज 100 जगहों पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। 

कनाडा में 22 जनवरी राम मंदिर डे घोषित
कनाडा के ओंटारियो राज्य के ब्रॉम्पटन और ओकविल में 22 जनवरी को राम मंदिर डे घोषित किया गया। ब्रॉम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में लोग ने भारत और भगवान राम के झंडों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। ब्रॉम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि हिंदुओं के सदियों पुराना सपना आखिरकार राम मंदिर के जरिए पूरा हो गया है। 
 
विज्ञापन

नेपाल में जलाए गए दीये - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल के जानकी मंदिर में जलाए गए दीपक
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर में खासा उत्साह देखा गया। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी इस कार्यक्रम को लेकर खुशी दिखी। नेपाल स्थित जानकी मंदिर में हजारों लोगों ने साथ में दीपक जलाए। लोगों ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमें खुशी हो रही है कि हम इस पल के साक्षी बने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें