सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने बताया कि देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बर्खास्त किए गए लोगों में पीएलए रॉकेट फोर्स के पांच शीर्ष कमांडर शामिल हैं। ये मिसाइल प्रभाग (डिवीजन) और परमाणु शस्त्रागार के एक प्रमुख अंग (कंपोनेंट) को संभालते थे। इसके अलावा, बर्खास्त किए गए लोगों में वायु सेना का एक पूर्व कमांडर भी शामिल है।
डोंग जुन को बनाया नया रक्षा मंत्री
खबर में एनपीसी की स्थायी समिति गठित करने की घोषणा की गई है। लेकिन, उन्हें अयोग्य ठहराए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। ये सभी जनरल सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का हिस्सा थे। उन्हें एनपीसी के नियुक्त किया गया था। हाल ही में एनपीसी ने पूर्व नौसेना कमांडर जनरल डोंग जुन को नया रक्षामंत्री नियुक्त किया था। जनरल ली शांगफू को दो महीने बाद बिना किसी स्पष्टीकरण के रक्षामंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
इन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त
एनपीसी के मुताबिक, जिन लोगों की सदस्यता समाप्त की गई है उनमें झांग झेनझोंग, झांग यूलिन, राव वेनमिन, जू शिनचुन, डिंग लैहांग, लू होंग, ली युचाओ, ली चुआनगुआंग और झोउ यानिंग शामिल हैं। शुक्रवार को जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि उन्हें एनपीसी के प्रतिनिधियों से जुड़े चीनी जनवादी गणराज्य के कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत बर्खास्त कर दिया गया है।
परमाणु मिसाइल को संभालती है रॉकेट फोर्स
रॉकेट फोर्स से सभी वरिष्ठ अधिकारी कथित तौर पर बर्खास्त रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू से करीब से जुड़े थे। ली शांगफू रॉकेट फोर्स का नेतृत्व करते थे। रॉकेट फोर्स के कई अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की गई थी। जिसके शांगफू को बर्खास्त कर दिया गया था। रॉकेट फोर्स परमाणु मिसाइलों को संभालने वाले पीएलए के रणनीतिक बल का हिस्सा है।
उत्तरी वजीरिस्तान में मारे गए पांच आतंकवादी: पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान हुई भीषण गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के हवाले से एक प्रमुख अखबार ने अपनी खबर में कहा, शुक्रवार को अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
बयान में कहा गया है, सुरक्षा बलों ने मीर अली इलाके में आतंकवादियों की कथित मौजूदगी पर खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया था। अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई और उनके कमांडर रहजेब खुरे सहित पांच आतंकवादी मारे गए। बयान में दावा किया गया है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ जबरन वसूली और नागरिकों की लक्षित हत्याओं में सक्रिय रूप से शामिल थे।