फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: चीन में 1951 के बाद रिकॉर्ड की गई लंबी शीतलहर, पाकिस्तान ने किया फतह-II का सफल उड़ान परीक्षण

Wed, 27 Dec 2023 06:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्थानीय मीडिया ने बताया, 11 दिसंबर को पहली बार तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया था। तापमान 300 घंटों पर इस रेखा से नीचे ही रहा।
विज्ञापन
Cold Wave in China - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के बीजिंग में 1951 के बाद सबसे लंबी शीतलहर दर्ज की गई। बीजिंग के नानजियाओ मौसम केंद्र में रविवार को तापमान शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चीन के स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


पहली बार शून्य से नीचे गया तापमान
स्थानीय मीडिया ने बताया, 11 दिसंबर को पहली बार तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया था। तापमान 300 घंटों पर इस रेखा से नीचे ही रहा। इस महीने चीन के कई हिस्सों में तेज शीत लहर चली। इस शीत लहर के कारण चीन के केंद्रीय प्रांत हेनान में कई सिस्टम विफलताएं देखने को मिली। जियाओजुओ में शुक्रवार को वनफैंग पावर प्लांट में खराबी के बाद हीटिंग आंशिक रूप से रुक गई थी, लेकिन शनिवार को इस परेशानी से राहल मिली। 

हीटिंग में की गई कटौती
पुयांग और पिंगडिंगशन में के कई सरकारी इमारतों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्योगों में भी शुक्रवार से हीटिंग में कटौती गई, जिससे की अस्पतालों, स्कूलों और आवासीय भवनों में हीटिंग संसाधनों को प्रथमिकता दी जाए। राजधानी बीजिंग में कड़ाके की ठंड पहले से ही शुरू हो चुकी है। इससे शहर की मेट्रो प्रणाली में भी समस्याएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में बर्फीली परिस्थितियों के कारण एक मेट्रो लाइन पर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई थी, जिसमें सैकड़ों यात्रियों और टूटी हड्डियों वाले दर्जनों लों को अस्पताल ले जाया गया था। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया फतह-II का सफल उड़ान परीक्षण

पाकिस्तान ने बुधवार को गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम 'फतह-द्वितीय' का सफल उड़ान परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना ने इसकी जानकारी दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि 'फतह-द्वितीय' को देश में ही  विकसित किया गया है। ये 400 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें