फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे सुरक्षित शहर है टोक्यो, मुंबई 45वें नंबर पर तो दिल्ली का स्थान 52वां

Mon, 16 Sep 2019 10:48 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान - फोटो : Social media
विज्ञापन
जापान की राजधानी टोक्यो दुनिया में सबसे सुरक्षित शहर है। मुंबई 45वें और दिल्ली 52वें नंबर पर है। सिंगापुर में नागरिकों की सुरक्षा और निजता की रक्षा पर हुई एक परिचर्चा में नीति निर्माताओं, उद्यमियों और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने चर्चा की और एक सूची तैयारी की। शहरों का चुनाव पांच महाद्वीपों के 60 देशों के बीच में से हुआ। 
विज्ञापन


इर परिचर्चा का विषय था दुनिया में शहरों का बढ़ता क्षेत्रफल और इनमें रहनेवालों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच उनकी परेशानियां। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा और निजता की रक्षा प्रशासन के लिए एक चुनौती बनकर उभरी है। 

इस परिचर्चा में व्यक्तिगत सुरक्षा के मुद्दे पर मुंबई 37वें स्थान पर रहा। जबकि दिल्ली 41वें नंबर पर रहा। दुनिया के सबसे ज्यादा सुरक्षित शहरों की श्रेणी में मुंबई 45वें और दिल्ली 52वें नंबर पर रही। इस सूची में दुनिया के टॉप-10 शहरों में छह शहर एशिया-पेसिफिक क्षेत्र से हैं।

'कैसे बनेंगे शहर सुरक्षित'

एनईसी कॉर्पोरेशन में ग्लोबल सेफ्टी डिवीजन के प्रमुख वॉल्टर ली ने कहा, ‘‘पेनल डिस्कशन उत्साह से भरा हुआ था। परिचर्चा का सबसे अहम मुद्दा था कि आखिर किस तरह हम सुरक्षित शहरों का निर्माण कर सकते हैं? निश्चित रूप से परिचर्चा में यह मुद्दा भी शामिल था कि तकनीक किस तरह से शहरों को सुरक्षित बना सकती है।’’

'डिजिटल पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित हो'

ली ने कहा, ‘‘तकनीकी विशेषज्ञ होने के नाते शहरों की सुरक्षा के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल एक साधन की तरह हो सकता है। मेरा जोर इस बात पर था कि किसी भी शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सबसे अहम पहलू यह भी है कि वहां रहने वाले नागरिकों की डिजिटल पहचान कितनी सुरक्षित है। यह बात साइबर और फिजिकल एरिया दोनों में लागू होती है।’’

'सुरक्षा से बनेगा सुरक्षित समाज'

इस परिचर्चा में शहरों का रहन-सहन, साइबर अटैक के खिलाफ सुरक्षा और पुलिस का दबाव, क्लाइमेट बदलाव पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों की राय थी कि दुनियाभर के शहरों को चाहिए कि वे समाज को स्थिर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चाक-चौबंद बनाए रखें। 

'आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से समाज में देंगे योगदान'

इस मौके पर एनईसी एशिया पेसिफिक के सीईओ टेटसुरो अकागी ने कहा, ‘‘मेरी कंपनी मानती है कि समाज और कम्युनिटी को नेटवर्किंग, कम्प्युटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए बहुत कुछ दिया जा सकता है। हम इसी दिशा में काम करने के लिए इच्छुक भी हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें