फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पेशावर में स्कूल के नजदीक हुआ धमाका, कई बच्चे घायल

Tue, 05 Dec 2023 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेशावर के वारसाक रोड स्थित एक स्कूल के करीब यह धमाका हुआ। पुलिस के अनुसार, यह धमाका विस्फोटक पदार्थों से ही किया गया है। 
विज्ञापन
क्राइम की खबरें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल के नजदीक विस्फोट होने की खबर है। इस धमाके में कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेशावर के वारसाक रोड स्थित एक स्कूल के करीब यह धमाका हुआ। पुलिस के अनुसार, यह धमाका विस्फोटक पदार्थों से ही किया गया है। फिलहाल पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर मौजूद है। 
विज्ञापन


धमाके में घायल बच्चों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि घायल बच्चों की उम्र 7 साल से 10 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि धमाका मंगलवार सुबह करीब 9.10 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि करीब 4 किलो विस्फोटक से यह धमाका हुआ है। विस्फोटक को सड़क किनारे सीमेंट ब्लॉक में छिपाकर रखा गया था। धमाके के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। धमाके की वजह या टारगेट की जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें