फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: भूकंप के झटके से कांपी म्यांमार की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

Sat, 17 Feb 2024 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि म्यांमार में शनिवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप के झटके से कांपी म्यांमार की धरती - फोटो : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में आज सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई, भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि म्यांमार में शनिवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Trending Videos

अमेरिकी उप विदेश मंत्री भारत समेत इन देशों की करेंगे यात्रा

प्रबंधन और संसाधन के लिए उप विदेश मंत्री रिचर्ड आर. वर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी।

वर्मा 18-23 फरवरी को भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा करेंगे। अमेरिकी भारत-प्रशांत रणनीति की दूसरी वर्षगांठ के तुरंत बाद, उनकी यात्रा एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन

विदेश मंत्री लिज एलेन भी जाएंगी भारत की यात्रा पर

पब्लिक डिप्लोमेसी की अवर विदेश मंत्री लिज एलेन 12 से 22 फरवरी तक जॉर्डन, श्रीलंका और भारत की यात्रा पर रहेंगी। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह यात्रा साझेदारी और गठबंधनों को मजबूत करने और विस्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह यात्रा अमेरिकी विदेश नीति और सार्वजनिक कूटनीति पहलों के मूल पर प्रकाश डालती है, जैसे- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें