फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: मौलाना फजल का दावा- बाजवा ने गिराई इमरान सरकार, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे जयशंकर

Sat, 17 Feb 2024 06:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। फिलहाल किसी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं मिली है। सेंटर ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात 12.57 बजे की है।

विज्ञापन

 

 

New Jersey Fire. - फोटो : Twitter
न्यूजर्सी की आवासीय इमारत में लगी आग
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह न्यूजर्सी में एक आवासीय इमारत नेल्सन एवेन्यू में लगी आग में प्रभावित भारतीयों की सहायता कर रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इमारत में रहने वाले भारतीय छात्र और पेशेवर सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। बता दे, नेल्सन एवेन्यू में 11 भारतीय छात्र और एक पति-पत्नी रहते हैं। दूतावास ने बताया कि हम छात्रों के लगातार संपर्क में हैं। हम उनकी सहायता कर रहे हैं। 
 
 

भारत, ताइवान ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत और ताइवान ने शुक्रवार को प्रवास और गतिशीलता समझौते पर आधारित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ताइवान में भारतीय श्रमिकों के रोजगार की सुविधा प्रदान करेगा। इससे दोनों देशों के बीच विकास को गति मिलेगी। भारत-ताइपे एसोसिएशन (आईटीए) के महानिदेशक मनहरसिंह लक्ष्मणभाई यादव और नई दिल्ली में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रमुख बौशुआन गेर द्वारा ने एक आभासी समारोह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ताइवान के श्रम मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय श्रम सहयोग संबंधों को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ओसीआई कार्ड पर विवाद के बाद फ्रांसीसी पत्रकार ने भारत छोड़ा
फ्रांसीसी पत्रकार वनेसा डुगनाक ने यह कहते हुए भारत छोड़ दिया कि वह अपने प्रवासी भारतीय नागरिक कार्ड (ओसीआई) को रद्द करने के संबंध में सरकार की ओर से जारी नोटिस के मद्देनजर शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार नहीं कर सकतीं। डुगनाक ने कहा, आज मैं भारत छोड़ रही हूं। वह देश जहां मैं 25 साल पहले एक छात्रा के रूप में आई थी, और जहां मैंने एक पत्रकार के रूप में 23 साल तक काम किया है।

जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित  
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी पहुंचे। यहां वे म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (एमएससी) के 60वें संस्करण को संबोधित करेंगे। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस के लिए इसे  विश्व का शीर्ष मंच कहा जाता है।
सम्मेलन से इतर शुक्रवार को जयशंकर ने कई देशों के समकक्षों व शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। सबसे पहले वे ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन से मिले। जयशंकर ने  एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में वैश्विक व द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही क्रिकेट पर चर्चा की।
विज्ञापन

मौलाना फजल का विस्फोटक दावा, जनरल बाजवा ने गिराई थी इमरान की सरकार
पाकिस्तान में सरकार गठन की चर्चाओं के बीच मौलाना  फजल उर-रहमान ने 2022 में सेना के दबाव में इमरान खान की सरकार गिराने का विस्फोटक दावा किया है। मौलाना ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि 2020 में उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल बाजवा और आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हमीद के दबाव में इमरान को सत्ता से बाहर करने के लिए बने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) गठबंधन का नेतृत्व किया था। पीडीएम असल में 13 पार्टियों का गठबंधन था। इसमें मौलाना फजल की जमात उलेमा-ए-इस्लाम फजल के साथ ही नवाज शरीफ की पीएमएल-एन, बिलावल  की पीपीपी भी शामिल थी। इमरान की पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नई सरकार के गठन का दावा नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें