देश में 20 दिसंबर को मतदान कराया गया था, जिसके परिणाम राजधानी किंशासा में घोषित किये गये। इस बीच विपक्ष एवं कुछ नागरिक समूहों ने फिर से मतदान कराने की मांग की है।
कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स शीसेकेदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 73 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। शीसेकेदी को यह लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली है, जिसमें उन्होंने प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता मोइसे कटुम्बी को हरा दिया है। उनकी जीत के बाद नेताओं की बधाइयों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
20 दिसंबर को हुआ था मतदान
देश में 20 दिसंबर को मतदान कराया गया था, जिसके परिणाम राजधानी किंशासा में घोषित किये गये। इस बीच विपक्ष एवं कुछ नागरिक समूहों ने लॉजिस्टिक संबंधी समस्या के कारण फिर से मतदान कराने की मांग की है, जिससे घोषित परिणाम की वैधता पर सवाल खड़ा हो गया है।
इतने करोड़ वोट मिले
सीईएनआई के अध्यक्ष डेनिस कदीमा ने बताया कि कुल 1.8 करोड़ में से 1.3 करोड़ से अधिक वोट शीसेकेदी को मिले थे। 43 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था। वही, फेलिक्स के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और व्यवसायी मोइज कटुम्बी को 18 फीसदी जबकि एक अन्य प्रत्याशी मार्टिन फायुलू को पांच प्रतिशत मत मिले हैं ।