फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरा, यूएन प्रमुख का आह्वान- दुनिया एकजुट हो

Mon, 16 Aug 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

अफगानिस्तान के हालात को लेकर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई। इसमें यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। 
 
विज्ञापन
UN Secretary-General Antonio-Guterres
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने पूरी दुनिया के देशों से आह्वान किया है कि वे वहां पनप रहे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट हों। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की आपात बैठक को संबोधित करते हुए गुतेरस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल आतंकी संगठनों के मंच या सुरक्षित ठिकाने के रूप में कभी नहीं हो सके।  अफगानी लोग स्वाभिमानी हैं। उन्होंने कई पीढ़ियों से युद्ध व मुश्किलें झेली हैं। वे हमारे पूरे समर्थन के हकदार हैं। अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण होंगे। हम अफगानिस्तान के लोगों को तबाह होते नहीं देख सकते। 

यूएन प्रमुख ने कहा कि मैं सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता हूं कि वह अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो और मिलकर काम करे। वैश्विक आतंकियों के दमन के लिए अपने पास मौजूद सारे संसाधनों का इस्तेमाल करे। 
विज्ञापन

 

सहायता सामग्री की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करें : अमेरिकी राजदूत
यूएन में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि संकट के समय में अफगानिस्तान के लोगों का मदद नहीं पहुंचने से हम चिंतित हैं। विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के तहत भेजी गई 500 टन सामग्री तालिबान द्वारा कब्जा की गई सीमाओं पर पड़ी है। इस सामग्री की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाना चाहिए। 
 

वादे पूरे नहीं कर रहा तालिबान : अफगान राजदूत
बैठक में यूएन में अफगानिस्तान के राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि गुलाम एम इसाकजई ने कहा कि तालिबान वो वादे व वचन पूरे नहीं कर रहा है, जो उसने दोहा और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किए थे। देश के लोग भारी भय के बीच जी रहे हैं। मैं आज अफगानिस्तान के करोड़ों लोगों, लाखों लड़कियों व महिलाओं की ओर से बोल रहा हूं। ये लड़कियां जल्दी ही अपने स्कूल जाने के अधिकार और देश की महिलाएं व अन्य लोग राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक जीवन को खोने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें