फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल में दुनिया की सबसे बड़ी नमक की गुफा

Thu, 28 Mar 2019 11:12 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, माउंट सोडम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

इजराइली खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है। इस्राइल के माउंट सोडोम में पाई गई इस गुफा की लंबाई 10 किलोमीटर से ज्यादा है। येरूशलम की हिबू यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले ईरान में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा होने का रिकॉर्ड था।

विज्ञापन


बता दें कि माउंट सोडोम इस्राइल का सबसे लंबा पहाड़ है। इस गुफा का नाम माल्हम रखा गया है जो मृत सागर के दक्षिण पश्चिम कोने तक फैली है। येरूशलम के हिब्रू यूनिवर्सिटी के गुफा अनुसंधान केंद्र (सीआरसी), इस्राइली गुफा खोजकर्ता क्लब और बुल्गारिया के सोफिया स्पेलियो क्लब ने नौ देशों के 80 खोजकर्ताओं के साथ हाल ही में गुफा का मानचित्रण पूरा किया है।

हिब्रू यूनिवर्सिटी के गुफा अनुसंधान केंद्र के निदेशक अमोस फ्रुमकिन ने बताया कि 30 साल पहले हमने इस गुफा को पांच किलोमीटर तक मापा था। लेकिन, इसके बाद 2006 में दक्षिणी ईरान के केशम आइलैंड में खोजकर्ताओं ने छह किलोमीटर से ज्यादा लंबी एन-3 गुफा की माप करके इसे दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा के तौर पर पहचान दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें