फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: पाकिस्तान को 195 मिलियन डॉलर का लोन मंजूर, विश्व बैंक ने जारी की राशि

Sun, 19 Dec 2021 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

महंगाई और कर्ज की मार झेल रहा पाकिस्तान अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका है। यह बात अब दुनिया के सामने आ चुकी है। पाकिस्तान लगातार आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। इस बीच विश्व बैंक से उसे राहत वाली खबर मिली है। 
विज्ञापन
विश्व बैंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। करोड़ों डॉलर के कर्ज में फंसा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों से मदद की गुहार लगा रहा है। पाकिस्तान में बिजली व्यवस्था और ऊर्जा के अन्य स्त्रोत भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। पाकिस्तान की खास्ता हालत को देखते हुए विश्व बैंक ने आर्थिक मदद करने का एलान किया है। विश्व बैंक ने 195 मिलियन डॉलर की ऋण देने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान चीन और खाड़ी देशों से अरबों रुपये का कर्ज ले चुका है। उस पर कर्ज चुकाने और देश में बेलगाम हो रही महंगाई पर काबू पाने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है। साथ ही देश में बिजली व्यवस्था भी बाधित हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के वजीर-ए-आलम के सामने रुपये की भारी कमी है। पाकिस्तान ने हाल ही में विश्व बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। जिसपर विश्व बैंक ने मंजूरी दे दी है। 

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पाकिस्तान में बिजली वितरण में सुधार और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 195 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। विश्व बैंक की ओर से मिली आर्थिक मदद से पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति सुधरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें