ब्रिटेन में एक पोती अपने दादा के अंतिम संस्कार में ऐसी ड्रेस पहनी कि हंगामा मच गया। गम के मौके पर पोती जालीदार और छोटी ड्रेस पहनकर पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की और ऐसा न करने की नसीहत दे डाली।
हालांकि विदेशों में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग अमूमन काले कपड़े पहनते हैं क्योंकि वो शोक में होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि उनके अंतिम संस्कार में मेहमान जीवन का जश्न मनाएं और चमकीले कपड़े पहनें।
बर्मिंघम लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला अपने दादाजी के अंतिम संस्कार में छोटी और जालीदार ड्रेस पहन कर पहुंच गई जिस पर उसे खूब नसीहत दी गई। उसकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया रेडिट पर वायरल हो रही है। इसमें महिला एक छोटी, स्ट्रैपलेस फिशनेट ड्रेस पहने दिख रही है।
इस तस्वीर के साथ महिला ने लिखा- आज मेरे दादाजी का अंतिम संस्कार है और हां, मैं इस पोशाक में जा रही हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। दुख के इस मौके पर भी मुझे यह पहनने का अधिकार है। अगर मेरे दादाजी आज जीवित होते तो मुझे पता होता कि वो मुझे इस रूप में भी स्वीकार करते।
तस्वीर शेयर किए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की तीखी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे मौके पर उसका पहनावा दूसरों को असहज करने वाला था।
एक यूजर ने लिखा, आपको अपनी मर्जी से कपड़े पहनने का अधिकार है लेकिन कभी-कभी दूसरों की राय और भावनाओं का भी सम्मान करना पड़ता है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग आपके दादाजी को सम्मान देने के लिए आए हैं, लेकिन क्या आप वास्तव में उन्हें असहज महसूस कराने के बाद अच्छा महसूस करती हैं। अगर हां तो यह बहुत ही भयानक है?