फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: मेट्रो स्टेशन पर अल्लाहु-अकबर चिल्लाते हुए हिजाब पहनी महिला बोली- तुम सब मरोगे, पुलिस ने मार दी गोली

Wed, 01 Nov 2023 05:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

फ्रांस के बिब्लियोथेक नेशनल डी मेट्रो स्टेशन पर सुबह अफरातफरी मच गई, जब हिजाब पहने एक महिला ने अल्लाहु-अकबर चिल्लाते हुए सहयात्रियों को यह कहकर डराना शुरू कर दिया कि तुम सब मरने वाले हो।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के एक मेट्रो स्टेशन पर सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हिजाब पहने एक महिला ने अल्लाहू-अकबर कहते हुए सहयात्रियों को यह कहकर डराना शुरू कर दिया कि तुम सब मरने वाले हो। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के चेताने पर भी जब उसकी नारेबाजी जारी रही तो अंततः पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, पुलिस ने अपनी सुरक्षा के डर से हथियार का इस्तेमाल किया। हालांकि, वह यह नहीं बता सके कि क्या बिब्लियोथेक नेशनल डी फ्रांस स्टेशन पर महिला ने अधिकारियों को उसे गोली मारने के लिए उकसाया था या नहीं। पुलिस ने कहा कि महिला के पेट में गोली लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें