फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में नई सरकार किसकी?: कौन संभाल सकता है जिम्मा? ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, रजा पहलवी के नाम पर कही बड़ी बात

Tue, 03 Mar 2026 11:16 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump On New Iranian Govt: अमेरिका और इस्राइल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान के अंदर संभावित नेताओं के बारे में ट्रंप ने कहा, 'जिन लोगों के बारे में हम सोच रहे थे, वे मर चुके हैं।'
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जब अमेरिका और इस्राइल का ईरान के खिलाफ चल रहा अभियान खत्म होगा, तो सत्ता संभालने के लिए ईरान की मौजूदा व्यवस्था के अंदर से ही किसी व्यक्ति को आगे आना बेहतर विकल्प हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-इस्राइल अभियान समाप्त होने के बाद सत्ता संभालने के लिए ईरानी शासन के 'अंदर से ही कोई व्यक्ति' सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिले जर्मन चांसलर मर्ज, पश्चिम एशिया में संकट के बीच मुलाकात

ट्रंप ने अपने बयान में रजा पहलवी का किया जिक्र
ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि उनकी सरकार फिलहाल बाहर बैठे किसी नेता को ईरान की कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। उन्होंने खास तौर पर रजा पहलवी का नाम लेते हुए कहा कि वह ऐसा चेहरा नहीं हैं, जिस पर उनकी प्रशासन ने गहराई से चर्चा की हो। ट्रंप ने कहा- वह बहुत अच्छे इंसान लगते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो वर्तमान में लोकप्रिय है... तो हमारे पास ऐसे लोग हैं। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग पहलवी को पसंद करते हैं' लेकिन प्रशासन ने उन्हें ईरान के अगले शासक के रूप में बहुत ज्यादा नहीं सोचा था। रजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह के बेटे हैं और लंबे समय से देश से बाहर रह रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप की राय
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई को लेकर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। ट्रंप का मानना है कि अगर सत्ता परिवर्तन होता है, तो वह ईरान के अंदरूनी ढांचे से ही होना चाहिए, ताकि देश में स्थिरता बनी रहे और हालात ज्यादा न बिगड़ें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ट्रंप प्रशासन का फोकस फिलहाल सैन्य और रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने पर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran Warning: अमेरिका-इस्राइल का साथ दिया तो माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई, ईरान ने यूरोप को दी कड़ी चेतावनी

इस्लामी क्रांति के बाद दूसरी बार होगा सर्वोच्च नेता का चुनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि ईरान में संभावित राजनीतिक बदलाव किस दिशा में जाएगा और क्या वहां की मौजूदा सत्ता संरचना में ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं ईरान के नेता 37 वर्षों तक देश पर शासन करने वाले खामेनेई की जगह लेने के लिए होड़ में जुटे हुए हैं। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह केवल दूसरी बार है जब एक नए सर्वोच्च नेता का चुनाव हो रहा है। संभावित उम्मीदवारों में पश्चिम के साथ टकराव के लिए प्रतिबद्ध कट्टरपंथी नेताओं से लेकर राजनयिक संबंध चाहने वाले सुधारवादी नेता शामिल हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें