फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Family: कैंसर से लड़ रहीं केट मिडलटन ने बच्चों को बीमारी के बारे में कैसे बताया, जानें क्या कहा

Sat, 23 Mar 2024 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वीडियो संदेश में राजकुमारी केट ने कहा कि वास्तव में यह चौंकाने वाली बात है। एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
वेल्स की राजकुमारी ने कैंसर के बारे में बच्चों को बताया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को दो मिनट का एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने कैंसर होने की बात अपने बच्चों को बताई। 

विज्ञापन


बता दें, पिछले दिसंबर से राजकुमारी लोगों की नजरों से छिपी हुई थीं। शुक्रवार को सामने आए उनके वीडियो ने सबको चौंका दिया है। 

इलाज के लिए गोपनीयता की आवश्यकता है
वीडियो संदेश में राजकुमारी केट ने कहा, 'वास्तव में यह चौंकाने वाली बात है। मैं और विलियम अपने परिवार के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वो करने की कोशिश कर रहे हैं। एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है।'

इलाज शुरू हो चुका है
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए एक झटका था। जब मेरे पेट की सर्जरी हुई तो डॉक्टरों को लग रहा था कि मुझे कैंसर जैसी कोई बीमारी नहीं है और मेरी सर्जरी सफल रही। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तब पता चला कि कैंसर के लक्षण हैं। हालांकि, अब कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है।'
विज्ञापन


बच्चों को बताने में लगा समय
उन्होंने कहा कि जैसे आप समझ सकते हैं, इसे सही होने में समय लगेगा। वहीं मुझे सर्जरी से उबरने में काफी समय लगा। अब इलाज शुरू हो चुका है। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि हमें अपने बच्चों जॉर्ज, शार्लेट और लुइस को सबकुछ समझाने में काफी समय लगा। हमें उन्हें ऐसे बताना था कि उनपर इसका असर न पड़े और उन्हें आश्वस्त करने के लिए कि मैं ठीक हो जाऊंगी।'



हर दिन हो रही हूं मजबूत
राजकुमारी ने अपने बच्चों से कहा कि वह ठीक हैं और हर दिन मजबूत हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जैसा मैंने मेरे बच्चों से कहा कि मैं ठीक हूं और दिन ब दिन उन चीजों पर ध्यान दे रही हूं, जिससे मैं मजबूत होउंगी, जो मुझे ठीक करने में मदद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें