फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: जेलेंस्की ने कहा- वेनेजुएला में रूसी सैनिकों की तैनाती चिंताजनक, ये जहां जाते हैं अराजकता फैलाते हैं

Sun, 04 Aug 2024 07:19 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

वेनेजुएला में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच वैगनर समूह के रूसी सैनिकों की वेनेजुएला में तैनाती पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में रूसी सैनिकी की उपस्थिति यह दिखाती कि किस तरह से रूस अन्य देशों के मामलों में दखल देता है।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वैगनर समूह के रूसी सैनिकों की वेनेजुएला में उपस्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह रूस यह अन्य देशों के मामलों में दखल देता है। ये हत्यारे जहां जाते हैं अराजकता फैलाते हैं।

विज्ञापन


एक्स पर ट्वीट करते हुए, जेलेंस्की ने कहा, "वेनेजुएला में सरकारी बलों के साथ रूसी वैगनर भाड़े के सैनिकों को देखे जाना चिंताजनक है। ये ठग जहां भी जाते हैं, मौत और अस्थिरता लाते हैं। यह अन्य देशों के मामलों में रूस की बेशर्मी से दखलंदाजी का एक स्पष्ट उदाहरण है, साथ ही दुनिया भर में अराजकता फैलाने की उसकी रणनीति भी है।

जेलेंस्की बोले- ये हत्यारे जहां जाते हैं, अराजकता फैलाते हैं
इसके अलावा जेलेंस्की ने आगे कहा,  वेनेजुएला में कठिन स्थिति से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता "शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से है, न कि हत्यारों को भेजकर स्थिति को और खराब करना है।"
विज्ञापन


जेलेंस्की ने एक्स पर  कहा कि हम देख रहे हैं कि वेनेजुएला के लोग बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। इससे उबरने का एकमात्र रास्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से है, न कि हत्यारों को भेजकर स्थिति को और खराब करने के लिए है।

चुनाव परिणाम के बाद से ही ही हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन
वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर निकोलस मादुरौ की सत्ता में वापसी हुई है और वह लगातार तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए हैं। हालांकि विपक्ष ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए नतीजों पर सवाल उठाए हैं। वेनेजुएला में परिणाम के बाद विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज के समर्थन में हजारों समर्थकों राजधानी कराकस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस बीच मादुरो के सहयोगी टेलीविजन पर विपक्षी नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते दिखे। वेनजुएला में हो रहे हिंसक प्रदर्शन मे कई लोगों की मोत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें