फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गलत समय पर पैर में आया क्रैंप, युवक को लेट कर करना पड़ा प्यार का इजहार

Tue, 23 Aug 2022 08:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्यक्ति की पहचान क्रिस्टियन मोरियाटील के रूप में हुई है। वह एस्टोनिया में एक आयरनमैन ट्रायथलॉन में भाग लेने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठ रहा था। इसी समय पर उसके पैरों में क्रैंप आ जाता है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते समय युवक को आया लेग क्रैंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में में एक व्यक्ति के पैरों में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते समय क्रैंप आ गया, जिस कारण वह दर्द से चीख उठा। सोशल मीडिया यूजर्स इसे गलत समय पर आया क्रैंप बता रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'आयरन मैन यूरोप' हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है, "When the cramp hits at the wrong time" (जब क्रैंप गलत समय पर हिट करे)। कई यूजर्स ने इस वीडियाे पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। किसी ने लिखा है, सामान्य तौर पर दर्द शादी के समय से ही शुरू होता है तो कोई लिखता है, भाई...यह आपके लिए चेतावनी है। 


क्या है वीडियो में? 
वायरल वीडियो में व्यक्ति की पहचान क्रिस्टियन मोरियाटील के रूप में हुई है। वह एस्टोनिया में एक आयरनमैन ट्रायथलॉन में भाग लेने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठ रहा था। इसी समय पर उसके पैरों में क्रैंप आ जाता है और वह दर्द से चीख उठता है। 
विज्ञापन


दर्द के बावजूद किया प्रपोज 
क्रैंप आने के बाद युवक तुरंत जमीन पर लेट जाता है। इसके बाद दो अन्य व्यक्ति उसके पास आते हैं और उसे सहारा देते हैं। युवक हिम्मत नहीं हारता है और लेट कर ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। कुछ ही देर में वह दोबारा घुटनों के बल बैठ जाता है। नेटिजन्स ने वीडियो को दिल को छू लेने वाला बताया है। वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने शख्स के जज्बे की सराहना करते हुए लिखा,  'कमाल। उन्हें उनके सपने को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं एक अन्य ने लिखा है क्रैंप के बावजूद व्यक्ति ने उसे प्रपोज करने की कोशिश की, इनसे इसे सुखद बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें