फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिर पर फ्रिज लादकर साइकिल चलाता दिखा व्यक्ति, लोगों ने कहा- ये पागलपन है; देखें वीडियो

Thu, 05 Oct 2023 01:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल चलाने के दौरान फ्रिज को अपने सिर पर संतुलित करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
New York City - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर पर मटका ले जाते हुए कई लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या किसी को सिर पर फ्रिज ले जाते हुए कभी देखा है? अमेरिका के न्यू यॉर्क सिटी की सड़कों पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, एक व्यक्ति साइकिल चलाते हुए अपने सिर पर फ्रिज ले जा रहा था। 
विज्ञापन


सिर पर फ्रिज लादकर साइकिल चलाता दिखा व्यक्ति
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल चलाने के दौरान फ्रिज को अपने सिर पर संतुलित करते हुए देखा गया था। इस वीडियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। 

इंस्टाग्राम पर @barstoolsports ने इस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'न्यू यॉर्क सिटी अलग है।' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया का सबसे मजबूत गर्दन।' इस वीडियो को अबतक सात मिलियन लोगों ने देखा है।
विज्ञापन

 

यूजरों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह वास्तविक नहीं हो सकता है, यह एक पागलपन है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसने पहले ही बार में फ्रिज को अपने सिर पर कैसे उठा लिया?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर्कस को इस व्यक्ति को जल्द ही भर्ती करना चाहिए।' 

इस वीडियो के वायरल होने से पहले इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें स्काइडाइवर को हवा में लटकते हुए अनाज बनाते और खाते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें