फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: जेडी वैंस ने कमला हैरिस को कहा 'निसंतान बिल्ली', बच्चे न होने पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

Fri, 26 Jul 2024 11:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सोशल मीडिया पर यूजर्स वैंस के बयान को लैंगिक भेदभाव और रिपब्लिकन मानसिकता बता रहे हैं, जिसका आधुनिक युग में कोई स्थान नहीं है। कई सेलिब्रिटीज ने भी वैंस के बयान पर तीखा हमला बोला और उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
जेडी वैंस और कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं। दरअसल जेडी वैंस ने डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस समेत डेमोक्रेट पार्टी की कई अन्य महिला नेताओं को 'निसंतान बिल्ली महिला' बता दिया, जिस पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वैंस के बयान को लैंगिक भेदभाव और रिपब्लिकन मानसिकता बता रहे हैं, जिसका आधुनिक युग में कोई स्थान नहीं है। 
विज्ञापन


जेडी वैंस की किस टिप्पणी पर हुआ विवाद
उल्लेखनीय है कि जेडी वैंस का यह पुराना बयान है और साल 2021 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। अब जेडी वैंस के बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जेडी वैंस ने अपने बयान में कहा कि 'जो लोग संतान पैदा नहीं करते हैं, खास तौर पर 'निसंतान बिल्लियां', वे दुखी हैं और देश में उनकी कोई सीधी हिस्सेदारी नहीं है।' वैंस साल 2021 में ओहायो स्टेट से अमेरिकी सीनेट के उम्मीदवार थे। इस दौरान एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में जेडी वैंस ने कहा था कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका को निसंतान महिलाओं के एक समूह द्वारा चलाया जा रहा है, जो अपने जीवन, और अपने द्वारा चुने गए विकल्पों से दुखी हैं, इसलिए वे देश के बाकी हिस्सों को भी दुखी बनाना चाहते हैं।'

जेडी वैंस ने कहा कि 'यह एक बुनियादी तथ्य है- आप कमला हैरिस, पीट बुटिगेग आदि को देखें तो पता चलता है कि डेमोक्रेट पार्टी का पूरा भविष्य निसंतान लोगों के हाथ में ही है। ऐसे में हम अपने देश को उन लोगों के हाथ में कैसे सौंप सकते हैं, जिनकी इस देश में सीधे हिस्सेदारी ही नहीं है।' बता दें कि कमला हैरिस की तरह ही बुटिगेग भी निसंतान हैं, लेकिन जिस साल जेडी वैंस ने यह बयान दिया था, उसी साल बुटिगेग ने दो बच्चों को गोद लिया था। वहीं कमला हैरिस के भी दो सौतेल बच्चे हैं, जो उनके पति की पहली पत्नी की संतान हैं। 
विज्ञापन


जेडी वैंस की हो रही आलोचना
जो बाइडन के नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। अगर वह डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो यह पहली बार होगा कि अमेरिका में एक महिला और एक अफ्रीकी-एशियाई मूल की महिला वहां की राष्ट्रपति बनेगी। जेडी वैंस के बयान पर मशहूर अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने भी नाराजगी जताई और एक पोस्ट में लिखा कि जेडी वैंस पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने वैंस के बयान पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें