फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: '2020 का चुनाव नहीं हारे थे ट्रंप', जेडी वेंस का दावा; दक्षिण एशियाई लोगों में हैरिस ज्यादा लोकप्रिय

Thu, 17 Oct 2024 10:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पेंसिल्वेनिया के विलियम्सपोर्ट में एक पत्रकार ने जेडी वेंस से पूछा कि 'क्या ट्रंप चार साल पहले जो बाइडन से हार गए थे?' इस पर वेंस ने कहा कि '2020 के चुनाव पर मैं पहले भी कई बार इस सवाल का जवाब दे चुका हूं कि नहीं! मुझे ऐसा नहीं लगता। 
विज्ञापन
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप 2020 का राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं हारे थे। कई दिनों तक इस सवाल को टालने के बाद बुधवार को जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि डोनाल्ड ट्रंप 2020 का राष्ट्रपति चुनाव हारे थे। वहीं दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के बीच हुए एक सर्वेक्षण में लोकप्रियता के मामले में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन


जेडी वेंस का दावा- 2020 का चुनाव नहीं हारे थे ट्रंप
पेंसिल्वेनिया के विलियम्सपोर्ट में एक पत्रकार ने जेडी वेंस से पूछा कि 'क्या ट्रंप चार साल पहले जो बाइडन से हार गए थे?' इस पर वेंस ने कहा कि '2020 के चुनाव पर मैं पहले भी कई बार इस सवाल का जवाब दे चुका हूं कि नहीं! मुझे ऐसा नहीं लगता। 2020 के चुनाव में कई गंभीर समस्याएं थीं।' गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप जो एक बार फिर रिपबल्किन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है, वह 2020 के चुनाव नतीजों को लेकर कह चुके हैं कि उस दौरान मतदाता धोखाधड़ी हुई थी और ट्रंप के लाखों समर्थक भी ऐसा ही मानते हैं। हालांकि ट्रंप के कथित दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं मिला है। ट्रंप ने 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में भी जीत न मिलने पर नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। 

दक्षिण एशियाई मतदाताओं में भी हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बनाई
अमेरिका में पहली बार दक्षिण एशियाई मूल के मतदाताओं को लेकर हुए सर्वेक्षण में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाई हुई है। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ये दक्षिण एशियाई मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सर्वेक्षण इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड द्वारा किया गया है। यह भारतीयों और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों का एक राजनीतिक संगठन है। एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया में बीते हुए इस सर्वेक्षण में दक्षिण एशियाई मूल के 600 लोगों से बात की गई थी। इस सर्वेक्षण में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं। कमला हैरिस ने 48 पॉइंट के साथ डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाई। दक्षिण एशियाई मतदाताओं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हैं, उन्होंने अर्थव्यवस्था, कर व्यवस्था, अपराध और गर्भपात जैसे मुद्दों पर कमला हैरिस का समर्थन किया। खासकर स्विंग स्टेट माने जाने वाले राज्यों में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों का कमला हैरिस को समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें