फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लास वेगास में निर्वस्त्र युवक ने पुलिस से छीनी कार, भागने के दौरान दूसरी कार में मारी टक्कर

Thu, 02 Nov 2023 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन

सार

हादसे में आरोपी और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
वीडियो की स्क्रीन ग्रैब तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल अमेरिका के लास वेगास में एक निर्वस्त्र व्यक्ति ने पहले पुलिस पर हमला कर उनकी आधिकारिक कार लूटी और फिर उस कार से एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरोपी और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, जब लास वेगास पुलिस को सूचना मिली की एक युवक सड़क पर निर्वस्त्र घूम रहा है। इस पर पुलिस का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा तो आरोपी युवक ने उस पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस अधिकारी को सड़क पर गिरा दिया और पुलिस की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का करीब पांच मील तक पीछा किया। जब पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी, तभी आरोपी ने एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आरोपी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

आरोपी की पहचान 29 वर्षीय क्लाइड काबुलिसान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ डकैती, पुलिस अधिकारी के निर्देश को ना मानने और उस पर हमला करने जैसे कई आरोप लगे हैं। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें