फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे जो बाइडन, राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के फैसले को बताया सही

Tue, 23 Jul 2024 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन ने प्रचार टीम से कमला हैरिस को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार अपनाने की अपील की। बाइडन के नाम वापस लेने के बाद अब बाइडन प्रचार टीम, हैरिस प्रचार टीम हो गई है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले को 'सही कदम' बताया और कहा है कि वह नवंबर में होने वाले आम चुनावों के लिए अपनी डिप्टी कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे। कमला हैरिस को जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया है। सोमवार को अपनी पूर्व प्रचार अभियान टीम से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


बाइडन बोले- उम्मीदवार बदला, लेकिन मिशन नहीं बदला है
इस बातचीत में बाइडन ने प्रचार टीम से कमला हैरिस को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार अपनाने की अपील की। बाइडन के नाम वापस लेने के बाद अब बाइडन प्रचार टीम, हैरिस प्रचार टीम हो गई है। बाइडन ने कहा कि प्रचार अभियान टीम का नाम भले ही बदल गया है, लेकिन मिशन वही है डोनाल्ड ट्रंप को हराना। पिछले महीने राष्ट्रपति पद की पहली बहस में डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन पर भारी पड़े थे। उसके बाद से ही बाइडन की उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए थे। बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद अमेरिका में ट्रंप के प्रति जो सहानुभूति की लहर उठी, उससे भी बाइडन की मुश्किलें बढ़ीं। इसके बाद बाइडन कोविड से संक्रमित हो गए, जिसने रही-सही कसर भी पूरी कर दी और आखिरकार बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का एलान कर दिया। कोरोना संक्रमित होने की वजह से बाइडन फिलहाल आइसोलेशन में हैं। 

कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे बाइडन
बाइडन ने प्रचार अभियान टीम से कहा कि 'मैं कहीं नहीं जा रहा हूँ। मैं कमला के साथ अभियान में शामिल होऊंगा। मैं बतौर राष्ट्रपति, कानून पारित करवाने के साथ-साथ अभियान चलाने के लिए भी पूरी मेहनत करने जा रहा हूं।' राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें अभी भी लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। ट्रम्प अभी भी समुदाय के लिए खतरा हैं। वे राष्ट्र के लिए खतरा हैं।' बाइडन ने अपने सभी सहयोगियों, समर्थकों और देशवासियों से कमला हैरिस का समर्थन करने की अपील की। हैरिस के अभियान के प्रवक्ता केविन मुनोज़ ने दावा किया है कि कमला हैरिस के पीछे जनसमर्थन बढ़ गया है और अभियान ने अपने पहले 24 घंटों में आठ करोड़ अमरीकी डालर जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें