फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कार से टक्कर मार भारतीय छात्रा की जान लेने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा, जानें क्या है वजह

Sat, 24 Feb 2024 11:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जाह्नवी कंडुला को इसी साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जाह्नवी की मौत हो गई थी। घटना के दौरान पुलिस की जिस कार ने जाह्नवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन
Jaahnavi Kandula - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय छात्रा जाह्नवी  कंडुला को इसी साल जनवरी में कार से कुचलने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया है। बुधवार को किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि वे सिएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं करेंगे। बयान में कहा गया है कि कंडुला की मौत ह्रदय विदारक है और इसका असर किंग काउंटी समेत पूरी दुनिया पर हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी की टक्कर से हुई थी जाह्नवी की मौत
जाह्नवी कंडुला को इसी साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जाह्नवी की मौत हो गई थी। घटना के दौरान पुलिस की जिस कार ने जाह्नवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिसने सड़क पार कर रही जाह्नवी को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जाह्नवी करीब 100 फीट तक उछलकर दूर जाकर गिरी थी और उसकी मौत हो गई। 

नहीं मिले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई सबूत
दरअसल पुलिस अधिकारी एक ड्रग ओवरडोज की आपात सूचना पर मौके पर जा रहे थे और घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए वे तेज गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही जाह्नवी कार के सामने आ गई और कार की गति तेज होने की वजह से जाह्नवी को बचने का समय ही नहीं मिला और टक्कर हो गई। अभियोजक विभाग ने कहा कि केविन डेव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके चलते उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। घटना के बाद पुलिस विभाग ने बॉडीकैम फुटेज जारी किए थे, जिनमें सिएटल पुलिस के अधिकारी डेनियल ऑडरर दुर्घटना पर हंसते हुए सुनाई दिए थे, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था और लोगों ने भारतीय छात्रा की मौत पर हंसने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के हंसने पर हुआ था हंगामा
ऑडरर दुर्घटना में शामिल नहीं थे, लेकिन वे हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ऑडरर ने हंसते हुए कहा कि 'वह मर चुकी है, उसकी लिमिटेड वैल्यू थी।' ऑडरर के बॉडीकैम का वीडियो सार्वजनिक होने पर सिएटल पुलिस को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। पुलिस विभाग ने भी ऑडरर के रवैये की आलोचना की थी और कहा था कि इस तरह के व्यवहार से लोगों का सिएटल पुलिस में विश्वास कम हुआ है। हंगामे के बाद ऑडरर को ऑपरेशनल पॉजिशन से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें