फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज, साढ़े नौ करोड़ डॉलर की फर्जी स्कीम चलाने का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 10:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

आरोपी की पहचान ऋषि कपूर के रूप में हुई है, जो कि मियामी का रियल एस्टेट डेवलेपर है। आरोपी बिल्डर पर अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के रियल एस्टेट डेवलेपर पर अमेरिका में मामला दर्ज किया गया है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने निवेशकों को फर्जी निवेश स्कीम का झांसा देकर करीब साढ़े नौ करोड़ डॉलर की धांधली की। आरोपी की पहचान ऋषि कपूर के रूप में हुई है, जो कि मियामी का रियल एस्टेट डेवलेपर है। आरोपी बिल्डर पर अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


क्या हैं भारतीय मूल के व्यवसायी पर आरोप
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने रियल एस्टेट डेवलेपर की कई संपत्तियों को जब्त किया है। बिल्डर पर नौ करोड़ 30 लाख डॉलर के फर्जीवाड़े की साजिश रचने का आरोप है। ऋषि कपूर के स्वामित्व वाली रियल एस्टेट कंपनी लोकेशन वेंचर्स के अलावा इसकी सहयोगी अर्बिन और 20 अन्य संबंधित ईकाइयों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, जनवरी 2018 से लेकर मार्च 2023 तक कपूर और अन्य आरोपियों ने अपनी कंपनियों और प्रोजेक्ट्स को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दावे किए ताकि लोग इनके प्रोजेक्ट में निवेश करें। आरोप है कि निवेशकों के पैसों से आरोपी ऋषि कपूर ने खुद के लिए 50 लाख डॉलर की लग्जरी नौका और एक लग्जरी स्पोर्ट्सकार भी लीज पर ली।

आरोप है कि 50 निवेशकों से धोखाधड़ी की गई। कपूर और अन्य पर अमेरिका के सिक्योरिटीज एक्ट 1934 और 1933 के तहत आरोप लगाए गए हैं। फ्लोरिडा के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें