फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में आज से होगी अदालत में पेशी

Mon, 15 Apr 2024 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चार आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें से ये भी एक है। आशंका है कि अगर किसी आपराधिक मामले में डोनाल्ड ट्रंप को जेल की सजा होती है तो इससे उनकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसों का भुगतान करने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप सोमवार कोर्ट में पेश होंगे। यह पहली बार है कि जब अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलेगा। 77 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स से अपने कथित संबंध छिपाने के लिए एडल्ट स्टार को पैसों का भुगतान किया था। आरोप है कि ट्रंप ने साल 2016 में अपने बिजनेस दस्तावेजों में गड़बड़ी करके एडल्ट स्टार को पैसों का भुगतान किया। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप पर चल रहे हैं चार आपराधिक मामले
आरोप है कि ट्रंप ने एडल्ट स्टार को अपने संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए पैसों का भुगतान किया ताकि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वह नकारात्मक प्रचार से बच सकें। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चार आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें से ये भी एक है। आशंका है कि अगर किसी आपराधिक मामले में डोनाल्ड ट्रंप को जेल की सजा होती है तो इससे उनकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी पर संकट आ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मामले की सुनवाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि 'मैं गवाही दे रहा हूं और मैं केवल सच बता सकता हूं और सच्चाई यह है कि कोई मामला नहीं है।'

ट्रंप का दावा- उन्हें फंसाया जा रहा
शनिवार को पेन्सिलवेनिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'मेरे ऊपर गैंगस्टर अल कैपोन से भी ज्यादा मामले चल रहे हैं, जबकि उन्होंने कुछ नहीं किया है।' ट्रंप ने कहा कि कोई संघीय अपराध नहीं हुआ है और न ही कोई धोखाधड़ी हुई है। ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंधों की बात से भी इनकार किया। ट्रंप का दावा है कि न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक लोगों का दबदबा है, ऐसे में उनके मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी। डोनाल्ड ट्रंप अगर इस मामले में दोषी भी पाए जाते हैं तो भी उनके पास अपील का अधिकार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें