फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टीमोर पुल हादसाः जहाज से मलबा हटाने के लिए विस्फोट करने की तैयारी, मार्च से फंसे हैं 20 भारतीय क्रू सदस्य

Sun, 12 May 2024 08:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डाली जहाज पर मौजूद क्रू में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल है। हादसे के बाद से ही क्रू के सभी सदस्य जहाज पर ही फंसे हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बाल्टीमोर पुल हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल्टीमोर ब्रिज हादसे को हुए करीब दो महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक जहाज नदी में ही फंसा हुआ है। दरअसल जहाज डाली पर पुल का मलबा पड़ा हुआ है, जिसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है। अब जहाज से मलबा हटाने के लिए नियंत्रित विस्फोट कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


नियंत्रित विस्फोट कराकर मलबा हटाने की तैयारी
जहाज से मलबा हटाने में जुटी टीम ने मलबे में नियंत्रित तरीके से विस्फोट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जहाज पर पड़े मलबे में छोटे-छोटे विस्फोटक लगाकर मलबे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाएगा, जिसके बाद मलबे को हटाना आसान होगा। उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को बाल्टीमोर का 2.6 किलोमीटर लंबा फ्रांसिस स्कॉट पुल एक शिपिंग जहाज डाली से टकराकर तबाह हो गया था। पुल का मलबा जहाज डाली पर पड़ा हुआ है, जिसके न हटने की वजह से जहाज वहीं पर फंसा हुआ है। 

जहाज पर फंसे हैं 20 भारतीय क्रू सदस्य
डाली जहाज पर मौजूद क्रू में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल है। हादसे के बाद से ही क्रू के सभी सदस्य जहाज पर ही फंसे हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि मलबे को छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए नियंत्रित विस्फोट की प्रक्रिया कब की जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। साल 2023 में मैरीलैंड के चार्ल्स काउंसी इलाके में भी एक पुराने पुल को तोड़ने में भी नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था। बाल्टीमोर ब्रिज हादसे की अमेरिकी सरकार आपराधिक जांच कर रही है। इसके तहत क्रू सदस्यों से पूछताछ भी की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें