फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी महिला ने एआई की मदद से जीती 1.25 करोड़ रुपये की लॉटरी, जानें इस रकम का क्या किया

Mon, 22 Sep 2025 09:18 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्जीनिया (अमेरिका)।

सार

US: वर्जीनिया में कैरी एडवर्ड्स नाम की एक महिला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से लॉटरी में 1.25 करोड़ रुपये जीते। उन्होंने जीत की रकम नेक कामों में दान करने का फैसला किया। इस दान से वह अपनी पति की बीमारी पर शोध करने वाली संस्था, जैविक खैती और अपने पिता से जुड़ी संस्था की मदद करेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों में सलाह देना हो या किसी की मन की बात सुनना, आज चैटजीपीटी कई तरह से लोगों की मदद कर रहा है। लेकिन अब यह लॉटरी जीतने में भी मददगार साबित हो रहा है। वर्जीनिया के मिडलोथियन शहर की रहने वाली कैरी एडवर्ड्स इसका ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने आठ सितंबर को वर्जीनिया लॉटरी में चार सही नंबर और पावरबॉल मिलाकर लॉटरी जीत ली। पहले उन्हें 50 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) मिलने वाले थे। लेकिन उन्होंने 'पावर प्ले' नाम का एक विकल्प चुना, जिसमें केवल एक डॉलर और जोड़ने पर इनाम तीन गुना हो गया। इस तरह उन्हें कुल 1,50,000 डॉलर (करीब 1.25 करोड़ रुपये) मिले। 
विज्ञापन


चैटजीपीटी ऐप से पूछे नंबर
अब सवाल यह है कि ये इनाम जीतने वाले नंबर उन्हें किसने बताए? ये नंबर चैटजीपीटी ने दिए। कैरी आमतौर पर लॉटरी नहीं खेलतीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने फोन के चैटजीपीटी ऐप से नंबर पूछे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया, 'मैंने चैटजीपीटी से कहा- मुझसे बात करो...क्या तुम्हारे पास मेरे लिए कुछ नंबर हैं?' 

ये भी पढ़ें: 'दुनिया में बढ़ रहा भारत का सम्मान, स्टार्टअप्स का केंद्र बन रहा', मोरक्को में भारतीय समुदाय से बोले राजनाथ सिंह
विज्ञापन


फोन पर आए नोटिफिकेश ने कैरी को चौंका दिया
दो दिन बाद जब वह एक बैठक में थीं, तो उनके फोन पर एक नोटिफिकेशन आया, जिसने उन्हें चौंका दिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई धोखाधड़ी है, लेकिन जब उन्होंने खबर की पुष्टि की तो उन्हें इस जिंदगी बदल देने वाली जीत पर भरोसा हुआ। 

उन्होंने कहा, जैसे ही यह इनाम मेरे पास आया तो मुझे तुरंत समझ आ गया कि मुझे इस पैसे का क्या करना है। मुझे लगा कि मुझे यह सब दान कर देना चाहिए, क्योंकि मुझे पहले ही बहुत कुछ मिला है। मैं चाहती हूं कि यह एक उदाहरण बने कि जब किसी को कुछ अच्छा मिले तो वह दूसरों की मदद करे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क पहुंचे अल-शरा, 60 साल बाद पहली बार UNGA की बैठक में शामिल कोई सीरियाई राष्ट्रपति

पैसे को नेक कामों में बांटने का किया फैसला
कैरी एडवर्ड्स ने पूरे 1,50,000 डॉलर अच्छे कामों में बांटने का फैसला किया। पहला हिस्सा उन्होंने एक चैरिटी को दिया, जिसका नाम एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेम्पोरल डिजेनरेशन है। यह संस्था ऐसी बीमारी पर शोध करती है, जिससे 2024 में उनके पति की मौत हुई थी। दूसरा हिस्सा शलोम फार्म्स को दिया गया, जो रिचमंड में एक जैविक खेती करने वाला फार्म है और भूख की समस्या को हल करने के लिए काम करता है। तीसरा हिस्सा नेवी-मरीन कॉर्प्स रिलीफ सोसायटी को मिला, जो उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि उनके पिता एक फाइटर पायलट थे और इस संस्था से हमेशा जुड़े रहे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें